एक्सप्लोरर

Uttar pradesh 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में बीजेपी नेता का नाम आया, STF ने वांटेड घोषित किया

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुये फर्जीवाड़े में परत दर परत खुल रही हैं. अब एसटीएफ ने इस प्रकरण में बीजेपी नेता चंद्रमा यादव को वांडेट घोषित किया है. चंद्रमा बीजेपी रसूखदार नेता माना जाता है.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के उनहत्तर हज़ार पदों पर फर्जीवाड़े के मामले में रोज नये खुलासे हो रहे हैं. अब इस चर्चित मामले में रसूखदार बीजेपी नेता का नाम सामने आया है. पूरे प्रकरण की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स ने बीजेपी नेता चंद्रमा सिंह यादव को नामजद करते हुये वांटेड घोषित किया है. आपको बता दें कि दो टॉपर्स समेत ग्यारह लोगों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता चंद्रमा यादव पर भी शिकंजा कस गया है.

रसूखदार बीजेपी नेता

गौरतलब है कि चंद्रमा सिंह प्रयागराज का रसूखदार बीजेपी नेता है. इसके अलावा सालों तक यूपी के एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री का प्रतिनिधि रह चुका है. चंद्रमा सिंह बीजेपी के किसान मोर्चे में प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य भी रहा है. यही नहीं प्रयागराज में बीजेपी की महानगर इकाई में उपाध्यक्ष भी रहा है. इस फर्जीवाड़े में शामिल चंद्रमा मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कई सरकारी बैठकों व आयोजनों में शामिल होता रहा है. बीजेपी नेता चंद्रमा शहर के धूमनगंज इलाके के पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय का संचालक भी है. एसटीएफ अभी खुल के ज्यादा नहीं बता रही है. आशंका ये भी है कि शिक्षक भर्ती का पेपर चंद्रमा यादव के ही कॉलेज से लीक हुआ था. हिरासत में लिये गये गिरोह के सरगना डा. के एल पटेल से पूछताछ और उनके बयानों के आधार पर बीजेपी नेता को वांटेड घोषित किया है.

TET पेपर लीक में हुआ था गिरफ्तार

एबीपी गंगा ने सबसे पहले बताया था कि इस मामले में बीजेपी नेता चन्द्रमा की भी हो अहम भूमिका हो सकती है. इसी साल 8 जनवरी को टीईटी का पेपर लीक करने के मामले में चंद्रमा और उसके गिरोह को गिरफ्तार किया गया था. चंद्रमा के गिरोह के पास से 180 मोबाइल फोन और 220 प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए थे. खास बात ये है कि पिछले हफ्ते ही चंद्रमा जमानत पर जेल से छूटा है. शिक्षक भर्ती में नाम उछलने के बाद से ही वह फरार चल रहा है. दो दिन पहले यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा था कि आरोपी बीजेपी से जुड़े हों फिर भी शिक्षक भर्ती मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. एसटीएफ ने चन्द्रमा के मोबाइल नम्बर्स को भी सर्विलांस पर लगाया है.

एसटीएफ इस मामले में तेजी से जांच कर रही है. आपको बता दें कि चन्द्रमा के साधारण से स्कूल को बड़ी परीक्षाओं का सेंटर बनाए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं. एसटीएफ मोस्ट वांटेड बीजेपी नेता पर ईनाम भी घोषित कर सकती है.

ये भी पढ़ें.

यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन आएगा परिणाम, अंकपत्र में होंगे बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget