एक्सप्लोरर

बिहार: सुशील मोदी ने CM पद पर जारी चर्चा पर लगाया विराम, बोले- नीतीश कुमार प्रदेश NDA के कैप्टन

बिहार में मुख्यमंत्री पद पर जारी चर्चा पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के कैप्टन हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैप्टन अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो तो बदलाव का सवाल ही नहीं उठता है.

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अब प्रदेश में सीएम पद पर जारी राजनीतिक बहस पर विराम लगाते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के कैप्टन हैं. सुशील मोदी ने कहा कि जब हमारे कैप्टन चौके और छक्के लगा रहे हैं और विरोधियों को हरा रहे हैं तो बदलाव का सवाल ही कहां उठता है.

बता दें कि बीजेपी एमएलसी संजय पासवान के बयान से प्रदेश में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई थी. उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार को अब मुख्यमंत्री पद बीजेपी के लिए छोड़कर केंद्र की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए. इस बयान के बाद जेडीयू नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि संजय पासवान को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि ये बयान गठबंधन को असहज करने वाला है. वहीं जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

क्या कहा सुशील मोदी ने

सुशील मोदी ने जारी राजनीतिक बहस पर विराम लगाते हुए ट्वीट कर कहा, ''नीतीश कुमार बिहार एनडीए के कैप्टन हैं और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के कैप्टन रहेंगे. जब कैप्टन चौके और छक्के लगा रहा हो और विरोधियों को हरा रहा हो तो बदलाव का सवाल ही नहीं उठता है.''

जानकारी हो कि बिहार में अभी जेडीयू और बीजेपी गठबंधन की सरकार है. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. आम चुनाव के नतीजे भी शानदार रहे थे और इसमें जेडीयू को 16 तो बीजेपी 17 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी दोनों पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, इसी बीच बीजेपी एमएलसी संजय पासवान के बयान ने नई राजनीतिक खलबली मचा दी थी.

यह भी पढ़ें-

UNHRC में मुंह की खाने के बाद इमरान खान का नया पैंतरा, PoK के मुजफ्फराबाद में बुलाई रैली

ओणम 2019: राजा महाबली के स्वागत में मनाया जाता है यह त्योहार, जानिए- क्या है इसकी मान्यताएं

IN PICS: Apple ने लॉन्च की सीरीज 5 स्मार्टवॉच, इमरजेंसी कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget