एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता संजय पासवान की नीतीश कुमार को सलाह- सीएम की कुर्सी बीजेपी के लिए छोड़ दें

संजय पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 15 सालों से ज्यादा समय तक काम किया है. अब उन्हें बिहार को जेडीयू और बीजेपी के जिम्मे छोड़ देना चाहिए. वे केंद्र में जाएं और नरेंद्र मोदी के साथ काम करें.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के सीनियर नेता संजय पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. संजय पासवान ने सीएम नीतीश को सुझाव दिया कि अब उन्हें बिहार छोड़कर केंद्र की राजनीति करनी चाहिए. पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार को बीजेपी और जेडीयू के जिम्मे सौंप दें और केंद्र में जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम करें. उन्होंने ये भी कहा कि अब बिहार में बीजेपी के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का नाम लिया.

संजय पासवान ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''नीतीश कुमार पहले भी केंद्र में रहे हैं. रेल मंत्री का पद संभाल चुके हैं. बहुत समय हो चुका है ऐसे में चेंज करना चाहिए. इसलिए ये मेरा उन्हें पर्सनल सजेशन है. बिहार को जेडीयू और बीजेपी के जिम्मे छोड़ दें, ये मिलकर साथ काम करेंगे. बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बने...सुशील मोदी मुख्यमंत्री बनें ये चाहत होती है. ये मेरे व्यक्तिगत विचार है. नीतीश जी भी इसपर विचार करें.'' उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार ने सीएम पद पर बखूबी काम किया है. अब उन्हें जेडीयू और बीजेपी के दूसरी पंक्ति में खड़े नेताओं पर भरोसा करना चाहिए. पासवान ने कहा कि अब बिहार की जनता को लगता है कि बदलाव हो तो बेहतर रहेगा.

वहीं बिहार में नीतीश कुमार को लेकर लगाए जा रहे पोस्टर पर संजय पासवान ने कहा, ''न तो जेडीयू का उसपर नाम था. न बीजेपी का था. न एनडीए का था. ये तो खोज का विषय है कि किसकी ओर से ये पोस्टर लगाया गया था. अगर जेडीयू की ओर से है तो ये जेडीयू का मामला है. बीजेपी का मामला नहीं है.'' संजय पासवान ने इशारो-इशारो में ये कह दिया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा कौन होगा इसपर अभी फैसला नहीं हुआ है.

बता दें कि जेडीयू ये साफ कर चुकी है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही चेहरा होंगे. सीएम पद के लिए कोई वेकेंसी नहीं है. खुद उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी ये कह चुके हैं कि बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे. ऐसे में संजय पासवान का नीतीश कुमार को लेकर दिया गया ये बयान कई सियासी सवाल खड़े करता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget