एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर दंगा: जिला प्रशासन की रिपोर्ट के उलट केस वापसी पर अड़े बालियान और संगीत सोम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर और शामली दंगा मामले में दर्ज 133 केस को वापस लेने को लेकर जिला प्रशासन से राय मांगी थी.

नई दिल्ली: मुजफ्फनगर दंगा मामले में आरोपी बीजेपी के सांसद संजीव बालियान और विधायक संगीत सोम ने कहा है कि उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज किया गया था और इसे वापस लिया जाना चाहिए. दोनों नेताओं का बयान ऐसे समय में आया है जब मुजफ्फनगर और शामली के जिला प्रशासन ने कथित तौर पर केस वापस लेने से इनकार कर दिया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर और शामली दंगा मामले में दर्ज 133 केस को वापस लेने को लेकर जिला प्रशासन से राय मांगी थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरधाना से विधायक सोम ने कहा, ''जो वाजिब मामले हैं उन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए. कई केस फर्जी भी हैं. उन्हें वापस लिया जाना चाहिए.'' वहीं मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि केस वापस लिए जाएं. फर्जी केस वापस लिए जाने के लिए अनुरोध किया गया गया था. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ गलत केस दायर किया गया था. मुझे कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा.

करीब छह महीने पहले योगी सरकार ने जिला प्रशासन से केस वापसी को लेकर जिला प्रशासन से राय मांगी थी. सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन ने केस वापसी का विरोध किया है और सभी केस में अलग-अलग राय भेजी है.

आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर और शामली के दंगा के मामले में 133 में से 89 केस कोर्ट में लंबित है. इनमें भड़काऊ भाषण, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं. इन मामलों में सुरेश राणा, साध्वी प्राची जैसे नेता भी आरोपी हैं.

2013 के दंगों में कथित तौर पर भड़काउ बयानबाजी के बाद राणा को गिरफ्तार किया गया था और उनके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. आपको बता दें कि 2013 में मुजफ्फरनगर और इसके पड़ोसी जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान कम से कम 62 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 50,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गये थे.

महागठबंधन तेल और पानी के मेल जैसा, इसमें ना तेल काम का बचेगा ना पानी: पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget