एक्सप्लोरर

बिहारः नीतीश से मिले बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, LJP ने एनडीए पर बयान देने वाले अपने जिलाध्यक्ष को हटाया

बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. माना जा रहा है कि राज्यपाल कोटे से मनोनीत होने वाली एमएलसी के सीटों को लेकर इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं ने चर्चा की.

पटनाः एनडीए में आज दो घटनाएं हुई. एक तरफ बीजेपी और जेडीयू ने गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए बैठकें की. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने एक जिला अध्यक्ष को पद से हटा दिया. बुधवार को बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की मुलाकात बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हुई. बताया जा रहा है कि यह मुलाकात बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से मनोनीत होने वाली एमएलसी के सीटों के बंटवारे पर बात को लेकर हुई. गौरतलब है कि राज्यपाल कोटे से 12 सीटों पर मनोनयन होना है. इन बारह सीट में से लोकजनशक्ति पार्टी एक सीट पर अपना दावा कर रही है. करीब एक घण्टे तक चली बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई. जानकारी के मुताबिक जेडीयू ने पहले ही विधान सभा के आधे सीटों से अधिक पर दावा किया है. कुल 243 सीटों में 122 से ज़्यादा और 125 तक सीटों तक जेडीयू ने लड़ने का मन बनाया है. 2010 विधान सभा चुनाव में जेडीयू 141 सीटों ओर चुनाव लड़ी थी जबकि बीजेपी 102 सीटों पर. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के एनडीए में आने से उनके लिए सीटों को छोड़ने की बात हो रही है. ऐसे में एलजेपी के लिए 20 से 25 सीटों की ही गुंजाइश बचती है. अब एलजेपी को फैसला लेना है. एलजेपी ने मुंगेर जिला अध्यक्ष को पद से हटाया इस बीच दूसरी बड़ी खबर आई है कि लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने मुंगेर के जिला अध्यक्ष को पद से हटा दिया है. ज़िला अध्यक्ष ने आज मुंगेर में एनडीए को एकजुट और अटूट होने का बयान दिया था जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया और उन्हें पद से सीधा हटा दिया. बता दे की एलजेपी प्रदेश इकाई ने गठबंधन पर फ़ैसला लेने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपा है. पार्टी का मानना है की गठबंधन के विषय पर किसी को नहीं बोलना चाहिए. पार्टी ने यह फ़ैसला चिराग पर छोड़ा है. प्रधान महासचिव शाहनवाज़ कैफ़ी ने उन्हें अगले आदेश तक कार्यमुक्त कर दिया है. यह भी पढ़ें: भारत में बैन होने के बाद Tik Tok की मदर कंपनी ByteDance को हो सकता है 6 बिलियन डॉलर का नुकसान- ग्लोबल टाइम्स
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget