एक्सप्लोरर

गिरिराज ने नीतीश से कहा- अपने क्षेत्र बख्तियारपुर का नाम बदलें, जेडीयू बोली- पहले इतिहास पढ़ें

केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि खिलजी (बख्तियार खिलजी) ने बिहार को लूटा लेकिन भक्तिपुर का नाम उन्हीं के नाम पर रख दिया गया. बिहार के अकबरपुर के साथ-साथ करीब 100 जगहों के नाम बदले गए.

पटना: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अभी भी सैकड़ों शहर हैं जिनका नाम बदलने की जरूरत है. सिंह ने कहा कि बिहार के बख्तियारपुर, अकबरपुर जैसे शहर का नाम बदला जाना चाहिए. बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मस्थान है.

नवादा से सांसद गिरिराज ने कहा, ''खिलजी (बख्तियार खिलजी) ने बिहार को लूटा लेकिन भक्तिपुर का नाम उन्हीं के नाम पर रख दिया गया. बिहार के अकबरपुर के साथ-साथ करीब 100 जगहों के नाम बदले गए. सीएम योगी ने अच्छा कदम उठाया है. मैं मांग करूंगा की बिहार के साथ-साथ पूरे देश में मुगल से जुड़े नामों को बदला जाएं.''

गिरिराज सिंह ने पटना में कहा, "आक्रांताओं ने हमारे शहरों के नाम बदले थे, लेकिन ऐसे वक्त जब आज हम शक्ति में आए हैं तो उन नामों को बदल रहे हैं." सांसद ने आगे कहा कि भारत के लोग राम के वंशज हैं, न कि मुगलों के. उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश के बागपत में कहा था कि "भारत के मुसलमान प्रभु राम के वंशज हैं. वे मुगलों के वंशज नहीं हैं."

गिरिराज के बयान पर बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने कहा कि गिरिराज समाज को बांटना चाहते हैं. पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा, "इस तरह के बेतुके बयान का क्या मतलब है? मीडिया में बने रहने के लिए गिरिराज ऐसे बयान देते रहते हैं. वो इस तरह कहकर देश और समाज को बांटना चाहते हैं. जहां तक वो बख्तियारपुर जिले का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं तो पहले उसका इतिहास जान लें.'' जेडीयू नेता ने कहा कि किसी हाल में बिहार के किसी जिले का नाम हरगिज नहीं बदलेगा, ना ही बख्तियारपुर का.

राम मंदिर को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की धमकी, जेडीयू बोली- भटकाएं नहीं, बेरोजगारी पर बात करें

आरजेडी ने भी कड़ी प्रतक्रिया दी है. पार्टी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि ये राम-रहीम की धरती है. इसे बांटने वालों को जनता देख रही है. ये सबकी धरती है. उन्होंने कहा, "गिरिराज सिंह तो कल लोगों को पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे थे. गिरिराज सिंह बिहार के जिलों का नाम बदलने वाले होते कौन हैं?"

वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जो नेता बिहार वाले (गिरिराज सिंह) बयान दे रहे हैं, वो जिस रोड पर चलते हैं उसको उनके दादा बनाए हैं? जीटी रोड शेर शाह सूरी ने बनाया है. एक नई सड़क बना के दिखा दें, बयान देना अलग बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोजगार की नई राह खोल रही योगी सरकार, गन्ना विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
रोजगार की नई राह खोल रही योगी सरकार, गन्ना विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा 23km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा 23km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
'UBT यानी उलेमा बचाव टोली', उद्धव ठाकरे के 'बाबर जनता पार्टी' वाले बयान पर शिंदे गुट का पलटवार
'UBT यानी उलेमा बचाव टोली', उद्धव ठाकरे के 'बाबर जनता पार्टी' वाले बयान पर शिंदे गुट का पलटवार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget