एक्सप्लोरर

बिजनौर: GRP के जवान पर चलती ट्रेन में महिला के साथ रेप का आरोप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने जीआरपी के जवान पर चलती ट्रेन में रेप करने का आरोप लगाया है. रेलवे पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि वह बिजनौर जनपद के चांदपुर रेलवे स्टेशन से बिजनौर आने के लिए लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सवार थी, तभी एक जीआरपी के सिपाही ने उसे खाली डिब्बे में ले जाकर डरा धमकाकर रेप किया. बिजनौर स्टेशन पर भीड़ ने आरोपी सिपाही को पकड़ कर रेलवे चौकी को सौंप दिया. इस वक़्त पीड़िता ज़िला अस्पताल में भर्ती है.

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बिजनौर आने के लिए बैठी थी महिला

बिजनौर ज़िले के चांदपुर की रहने वाली एक महिला लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बिजनौर आने के लिए बैठी थी. चलती ट्रेन में मुरादाबाद जीआरपी का जवान कोमल उसे बहला-फुसलाकर विकलांग डिब्बे में ले गया, जहां पर कोमल ने जबरन उसके साथ रेप किया. जैसे ही ट्रेन बिजनोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने कोमल को पकड़कर जीआरपी चौकी में दे दिया.

सिपाही को कर दिया GRP चौकी के हवाले

ट्रेन के गार्ड के मुताबिक, ''जीआरपी का जवान कोमल नग्न अवस्था में था और पीड़िता चीख-चीख कर लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी. इसी बीच जैसे ही ट्रेन बिजनौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो दर्जनों यात्री पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आए. वहां मौजूद लोगों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामेबाजी की और आरोपी कोमल को जीआरपी चौकी के हवाले कर दिया.''

जिला अस्पताल में चल रहा है पीड़िता का इलाज

खबरों के मुताबिक बदहवास हालत में पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पकड़ा गया आरोपी अपने आप को अब बेकसूर बता रहा है. रेलवे चौकी प्रभारी रविमोहन शर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है जिसे रेलवे कोतवाली नजीबाबाद स्टेशन भेजा जा रहा है. आरोपी सिपाही हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget