एक्सप्लोरर

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा बोले- बीजेपी और एलजेपी से है गठबंधन, जेडीयू से नहीं

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर आरएलएसपी के खिलाफ अपनाए जा रहे रवैये से हम दुखी हैं."

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जेडीयू से उनका गठबंधन अभी तक नहीं हुआ है.

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर आरएलएसपी के खिलाफ अपनाए जा रहे रवैये से हम दुखी हैं." उन्होंने कहा, "राजग में सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय बिना मुझ से बातचीत किए नहीं लिया जा सकता. रालोसपा उस समय से राजग में हैं, जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था. आज तो पार्टी की क्षमता बढ़ी है."

कुशवाहा ने कहा कि उन्हें दो क्या तीन सीटें भी मंजूर नहीं. उनकी पार्टी की ताकत बढ़ी है, इसलिए सीटों को संख्या ज्यादा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मुलाकात शाह से नहीं होती है तो वे अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर रखेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में 'नीच' जैसे शब्द का प्रयोग किए जाने से आहत केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नीतीश कुमार के नीच वाले बयान से मैं दुखी हूं." कुशवाहा ने 28 नवंबर को 'ऊंच-नीच दिवस' मनाने का भी घोषणा की है.

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के राजनीति कैरियर पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव अब इतिहास की बात हैं, जबकि उनके पुत्र तेजस्वी राजनीति में अभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. बीजेपी और जेडीयू ने बराबर सीटों पर लड़ने की घोषणा की है, हालांकि संख्या नहीं बताई गई है. बिहार एनडीए में जेडीयू के अलावा एलजेपी और आरएलएसपी भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget