एक्सप्लोरर

'नीच' शब्द पर सीएम नीतीश की सफाई पर बोले कुशवाहा- मुझे नहीं मालूम उन्होंने क्या कहा

कुशवाहा ने कहा कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हैं और आगे भी रहना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी का अब तक जो 'रिस्पांस' है, वह ठीक नहीं है.

पटना: बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर तवज्जो नहीं मिलने से नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने 4 और 5 दिसंबर को पार्टी की बैठक बुलाई है. ये बैठक बिहार के वाल्मीकि नगर में होगी. 6 दिसंबर को कुशवाहा ये एलान करेंगे कि वे एनडीए का हिस्सा रहेंगे या नहीं. 6 दिसंबर को मोतिहारी में खुला अधिवेशन होगा.

इस बैठक में पार्टी के सारे पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. वहीं 'नीच' शब्द पर सीएम नीतीश कुमार की सफाई पर कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने क्या सफाई दी है नहीं मालूम. मैंने तो कोई बयान नहीं देखा है. मीडिया में कुछ चल रहा है उसपर टिप्पणी देना ठीक नहीं है. बता दें कि सोमवार को अपने विधायकों और विधान पार्षदों की मौजूदगी ने मुख्यमंत्री ने खुद इसे एक्सप्लेन किया. नीतीश कुमार ने जिक्र किया कि एक मीडिया ग्रुप ने विकास से जुड़े सवालों के लिए हर राज्य में कॉन्क्लेव किया था. उसी क्रम में बिहार में हुए विकास की चर्चा के लिए उन्हें बुलाया गया था. उस कार्यक्रम के दौरान एक एंकर ने कुछ राजनीतिक सवाल पूछा तो कार्यक्रम की महत्ता के लिहाज से कहा कि अपने सवालों के स्तर को इतना नीचे न ले जाएं.

कुशवाहा ने कहा कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हैं और आगे भी रहना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी का अब तक जो 'रिस्पांस' है, वह ठीक नहीं है. आगे क्या होगा, अभी नहीं पता. एनडीए की घटक आरएलएसपी के प्रमुख कुशवाहा कहते हैं कि वह तब से (वर्ष 2014) एनडीए में हैं, जब बिहार के कई बीजेपी नेता ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को लेकर बोलते तक नहीं थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget