एक्सप्लोरर

आखिरकार महागठबंधन में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस बोली- सीट बंटवारे में नहीं होगी कोई दिक्कत

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. सही वक्त पर सही फैसला कर लेंगे. ये विचारधारा का गठबंधन है.

नई दिल्ली: आखिरकार आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन लिया. कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने उनका स्वागत किया. कांग्रेस ने कहा कि कुशवाहा देश की चिंता करते हैं. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. सही वक्त पर सही फैसला कर लेंगे. ये विचारधारा का गठबंधन है. दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर में कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने का एलान किया गया. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव भी मौजूद थे.

पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को ठगा: तेजस्वी

इस मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है. देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे सीबीआई, आरबीआई को बचाने की लड़ाई है. नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के जनादेश के अपमान किया है. कुशवाहा जी का महागठबंधन में स्वागत है. जीतन राम मांझी का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये भी पहले एनडीए में थे लेकिन सही फैसला लेते हुए वो अलग हो गए. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठगा है, उन्होंने राज्य को कुछ नहीं दिया. सीएम नीतीश कुमार खुद बताएं कि केंद्र से बिहार को क्या मिला है.

नीतीश कुमार ने मुझे और मेरी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की: उपेंद्र कुशवाहा

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया. एक तरफ पहले मेरा अपमान किया गया तो दूसरी तरह बाहें फैसाकर स्वागत किया गया. राहुल गांधी और लालू यादव की तरफ से जो उदारता दिखाई गई, उसके लिए आभारी हूं. कुशवाहा ने कहा कि NDA से अलग होते समय भी मैंने कहा था कि विकल्प खुले हैं और आज हमने UPA में आने का फैसला कर लिया. उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा बिहार के सामाजिक न्याय की चिंता की है, बिहार में लोगों का, युवाओं का दूसरे प्रदेशों में पलायन जारी है, ये ठीक नहीं है. बिहार के विकास के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है लेकिन इसे कमजोर करने की कोशिश सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली के साथ मिलकर की. इतना ही नहीं कुशवाहा ने तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस की सराहना की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने वादे को पूरा किया. उनकी कथनी और करनी में समानता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget