एक्सप्लोरर

गुंडों के आगे गिड़गिड़ाई नीतीश सरकार, सुशील मोदी ने अपराधियों से की अपील- पितृपक्ष में न करें अपराध

कल जिस वक्त बिहार के एक बड़े शहर मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या हुई उससे से कुछ देर पहले बिहार के दूसरे बड़े शहर गया में अपराधियों के सामने सुशील मोदी हाथ जोड़ते नजर आए.

नई दिल्ली: बिहार में अपराधियों के सामने नीतीश कुमार के सुशासन ने हाथ जोड़कर सरेंडर कर दिया है. कल मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की अपराधियों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी. वहीं राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी गया में अपराधियों से हाथ जोड़कर अपील करते दिखे कि पितृपक्ष में कम से कम ये काम न करें. सुशील मोदी ने ये बयान रविवार को दिया.

अब सवाल ये है कि क्या जनता ने अपराधियों के सामने हाथ जोड़ने के लिए सरकार को चुना है? कल जिस वक्त बिहार के एक बड़े शहर मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या हुई उससे से कुछ देर पहले बिहार के दूसरे बड़े शहर गया में अपराधियों के सामने सुशील मोदी हाथ जोड़ते नजर आए. सुशील मोदी ने कहा, ''मैं अपराधियों से भी हाथ जोड़कर आग्रह करूंगा कि कम से कम पितृपक्ष में छोड़ दीजिए. बाकी दिन तो आप कोई मना करे न करे कुछ न कुछ करते रहते हैं और पुलिस वाले लगे रहते हैं. लेकिन कम से कम ये 15-16 दिन ये जो धार्मिक उत्सव है इस उत्सव में थोड़ा कोई एक काम ऐसा न करिए जिससे बिहार की प्रतिष्ठा गया जी की प्रतिष्ठा आने वाले लोगों को कोई शिकायत करने का मौका मिले.''

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि खुलासा और दिलासा मास्टर की कुख्यात जोड़ी डर के मारे कुछ दिनो में अपराधियो के पैर भी पकड़े तो अचम्भित नहीं होना. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''मैं अपराधियों से निवेदन करता हूँ कि पितृपक्ष के दिनों मे कोई वारदात ना करें:-सुशील मोदी, उपमुख्यमंत्री,बिहार. ख़ुलासा और दिलासा मास्टर की कुख्यात जोड़ी डर के मारे कुछ दिनो में अपराधियो के पैर भी पकड़े तो अचम्भित नहीं होना. क्योंकि बिहार पुलिस से ज़्यादा AK-47 अपराधियों के पास है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
दिल्ली: शरजील इमाम को झटका, इस वजह से रद्द हुई अंतरिम जमानत
दिल्ली: शरजील इमाम को झटका, इस वजह से रद्द हुई अंतरिम जमानत
संजय राउत का CJP प्रोटेस्ट के बीच बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक गिर जाएगी मोदी सरकार'
संजय राउत का CJP प्रोटेस्ट के बीच बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक गिर जाएगी मोदी सरकार'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget