एक्सप्लोरर

मंदी के बहाने देश में निराशा का माहौल बनाने का प्रयास हो रहा है- सुशील मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि मंदी की अफवाहों से किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है. हर तरफ दुष्प्रचार किया जा रहा है.

बिहार: चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित खाद्यान्न व्यावसायियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मंदी के बहाने पूरे देश में निराशा का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा,''पिछले साल की तुलना में इस साल की प्रथम तिमाही में उपभोक्ता सामानों की बिक्री में इजाफा हुआ है. तथाकथित मंदी की अफवाहों के बावजूद पिछले साल 2018-19 में जहां बिहार में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का माल बिकने के लिए आए थे. वहीं इस साल 2019-20 के पहले 4 महीने (अप्रैल-जून) में ही 34 हजार करोड़ का माल बाहर से बिकने के लिए लाया जा चुका है.''

सुशील मोदी ने कहा,'' देश में ऑटोमोबाइल के 300 शो रूम के बंद होने का दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि बिहार में एक भी शो रूम बंद नहीं हुआ है, उल्टे इस साल अब तक के 4 महीने में 4.68 लाख वाहनों की बिक्री हुई है जो पिछले साल की इसी अवधि (4.57 लाख) से 10,400 अधिक हैं. बिहार में बिस्कुट, साबुन जैसे उपभोक्ता सामानों की बिक्री घटने के अफवाह के बावजूद इस साल के 4 महीने में अब तक 507 करोड़ की बिस्कुट की बिक्री हुई है जबकि पिछले पूरे साल में 1232 करोड़ की बिक्री हुई थी. तेजी से खपत होने वाले उपभोक्ता सामानों की 12,323 करोड़ तथा रेडीमेड गारमेंट की 7000 करोड़ की बिक्री हुई हैं.''

उप-मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''वर्ष 2018-19 में सबसे ज्यादा 16 हजार 800 करोड़ की टू, थ्री और फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री हुई थी. 5,849 करोड़ का सीमेंट, 14,744 करोड़ का आयरन एंड स्टील, 8,864 करोड़ के खाद्य तेल, 5,524 करोड़ के मोबाइल फोन सेट बिकने के लिए लाए गए थे. 2018-19 की तुलना में 2019-20 की पहली तिमाही में पूरे देश में हिन्दुस्तान लिवर लि. के उत्पादों की बिक्री में 7 फीसदी, डाबर इंडिया की 11, कॉलगेट की 4, नेस्ले की 11, बिग बाजार की 8, एयरकंडिशनर की 5 और रेफ्रिजरेटर की बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.''

सुशील मोदी ने आगे कहा, ''वैट के दौर के विवादित मामलों के निष्पादन के लिए सरकार शीघ्र एकमुश्त योजना लाएगी. वैट की तुलना में अनेक सामनों पर जीएसटी में कर की दर कम हो गई है. कम्पोजिशन स्कीम की सीमा 1 से बढ़ा कर डेढ़ करोढ़ और 5 करोड़ तक के टर्नओवर वालों को अब तीन महीने पर विवरणी दाखिल करने की सुविधा होगी. डेढ़ करोड़ तक टर्नओवर वाले छोटे व्यापारी भी मामूली अंशदान देकर ‘प्रधानमंत्री लघु व्यावसायी मानधन योजना’ के तहत 3 हजार रुपये मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. मंदी की अफवाहों से किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget