एक्सप्लोरर

क्या आरजेडी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, इस सवाल का 'बिहारी बाबू' ने दिया ये जवाब

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न ने कहा, "जहां तक बात 2019 का चुनाव लड़ने की है तो मेरा निर्वाचन क्षेत्र हमेशा बिहार ही होगा. बिहारी बाबू हमेशा बिहारी बाबू ही रहेगा."

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के प्रखर आलोचक बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट नहीं किया कि क्या वह आरजेडी में शामिल होंगे और उसके टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे मेरे परिवार ने 14 जनवरी तक किसी तरह की औपचारिक घोषणा न करने की सलाह दी है. इसलिए अभी इस बारे में बात करना सही नहीं है. लेकिन लालू यादव और उनके परिवार के लिए मेरी निकटता और प्रियता कोई रहस्य नहीं है."

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न ने कहा, "जहां तक बात 2019 का चुनाव लड़ने की है तो मेरा निर्वाचन क्षेत्र हमेशा बिहार ही होगा. बिहारी बाबू हमेशा बिहारी बाबू ही रहेगा." वह इस सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि जेल में बंद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के साथ औपचारिक रूप से हाथ मिलाएंगे या नहीं. सिन्हा हाल ही में उनसे रांची की जेल में मिल चुके हैं. सिन्हा ने अपनी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी उनके खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है.

हवाईअड्डों पर उनसे वीआईपी व्यवहार वापस लेने के सवाल पर शत्रुघ्न ने कहा, "यह कुछ और नहीं, बस प्रधानमंत्री के समर्पित सैनिकों द्वारा की जा रही प्रतिशोध की राजनीति है. वह यह सोच रहे हैं कि मुझे नीचे दिखाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयासों से उन्हें आनंद मिलेगा."

विशेषाधिकार वापस लेने के लिए दिए गए वजहों में से एक वजह सुरक्षा है, जिस पर उन्होंने कहा, "पूरा हवाईअड्डा प्राधिकरण मुझे विमान तक पहुंचाता है और अचानक मैं एक सुरक्षा खतरा बन गया? क्या यह कोई मजाक है? जैसा मैं कह चुका हूं कि यह सिर्फ प्रतिशोध की राजनीति है."

क्या आपको लगता है कि ऐसा आपके लालू प्रसाद से हाथ मिलाने पर किया गया? इस सवाल पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "बिल्कुल ऐसा है. पहले लालू जी से यह विशेषाधिकार ले लिया गया और अब मुझसे. और रामविलास पासवान जैसे अन्य राजनेताओं को हवाईअड्डे पर वीआईपी विशेषाधिकार दिया जाता है. सिर्फ मुझे क्यों इससे बाहर किया गया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget