एक्सप्लोरर

इंजीनियर बेटे की बलि देने के लिए तांत्रिक ने प्रशासन से मांगी अनुमति, वीडियो वायरल

तांत्रिक ने अपने देवता को खुश करने के लिए प्रशासन से नरबलि की अनुमति मांगी है. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में तांत्रिक ने कथित तौर पर दावा किया है कि नरबलि अपराध नहीं है और वह सबसे पहले अपने इंजीनियर बेटे की कुर्बानी देंगे.

बेगूसराय: बेगूसराय में एक तांत्रिक की मांग से प्रशासन भी चकरा गया है. उसने अपने देवता को खुश करने के लिए नरबलि की अनुमति मांगी है. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में तांत्रिक ने कथित तौर पर दावा किया है कि नरबलि अपराध नहीं है और वह सबसे पहले अपने इंजीनियर बेटे की कुर्बानी देने वाला है.

मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर पहाड़पुर के रहने वाले तांत्रिक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 29 जनवरी को बेगूसराय के सब डिविजनल ऑफिसर (सदर) को एक पत्र लिखा. इस कथित पत्र का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि, एसडीओ संजीव कुमार चौधरी का कहना है कि उन्हें पत्र नहीं मिला है.

एसडीओ संजीव कुमार ने कहा, ‘‘यह गंभीर मामला है. नरबलि अवैध है. हम चिट्ठी और तांत्रिक का पता लगा रहे हैं. उचित कार्रवाई की जाएगी.’’ पत्र अज्ञात संगठन ‘‘बिंदु मां मानव कल्याण संस्था’’ के लेटरहेड पर लिखा गया है. सिंह दावा करता है कि वह इस संगठन का प्रमुख है जो सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत है.

वीडियो में तांत्रिक कहता है, ‘‘नरबलि अपराध नहीं है. मां कामाख्या ने नरबलि का आदेश दिया है. सबसे पहले मैं अपने इंजीनियर बेटे की बलि देना चाहता हूं जिसने मेरे मंदिर के लिए वित्तीय मदद करने से इंकार कर दिया. वह रावण जैसा है.’’ ग्रामीणों ने बताया कि अजीबोगरीब व्यवहार के कारण सिंह को ‘‘पगला बाबा’’ कहा जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभार निर्वस्त्र और हाथ में नरमुंड भी लेकर उसे घूमते हुए देखा गया है. उन्होंने कहा कि चर्चा में बने रहने के लिए वह इस तरह के करतब करता रहता है.

यह भी पढ़ें- 

फर्जी तस्वीरें वायरल होने पर आत्महत्या के बारे में सोच रही थीं जया प्रदा, सालों बाद हुआ खुलासा

ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने विदेश रवाना हुईं सुष्मिता सेन, देखें एयरपोर्ट की तस्वीरें

देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget