एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश को लेकर महागठबंधन में दो राय, मांझी ने दिया न्यौता तो जेडीयू ने दिया ये जवाब

जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन्हें महागठबंधन में शामिल होना जाना चाहिए.

पटना: बिहार में एनआरसी नहीं लागू करने और एनपीआर को 2010 के प्रारूप में लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पास होने के बाद विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल दलों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर 'मन डोलने' लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार को नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्यौता दिया. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश का मन डोले, लेकिन उनका मन नहीं डोलेगा. इस बीच, जेडीयू के केसी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री को समझाने में और उनके साथियों और विरोधियों को समझने में समय लगता है.

बिहार विधानसभा में एनपीआर लागू नहीं होने के प्रस्ताव पास होने के बाद राज्य की सियासत गर्म हो गई. मांझी ने नीतीश कुमार को बिहार का बड़ा चेहरा बताते हुए कहा कि उन्हें अब महागठबंधन के साथ आ जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आते हैं, तो उनका स्वागत है." इसके बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मांझी ने कहा कि नीतीश से बड़ा चेहरा बिहार में कोई नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह बाद में तय होगा.

इधर, कांग्रेस विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही धर्मनिरपेक्ष नेता रहे हैं. उनकी पृष्ठभूमि समाजवादी आंदोलन की रही है, वे समाजवादी नेता हैं. अगर साथ आते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने हालांकि नीतीश के महागठबंधन में आने की किसी भी संभावना को पूरी तरह नकार दिया. राबड़ी ने स्पष्ट कहा, "नीतीश का मन भले ही डोले, लेकिन हमारा मन नहीं डोलेगा."

इधर, जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, "सीएए का हमलोगों ने समर्थन किया और एनपीआर और एनआरसी पर भी भााजपा के केंद्रीय नेतृत्व से कोई मतभेद नहीं है." महागठबंधन के नेताओं द्वारा नीतीश को महागठबंधन में आने का न्योता दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नीतीश को उनके साथियों और विरोधियों को समझने में समय लगता है. मैं इतना ही कह सकता हूं."

गौरतलब है कि मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 20 मिनट की मुलाकात बंद कमरे में हुई थी. इसके बाद विधानसभा में एनआरसी लागू नहीं करने और एनपीआर को एक संशोधन के साथ 2010 के प्रारूप में लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था. इसके बाद जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget