एक्सप्लोरर

नीतीश का BJP को इशारा: एलायंस की कीमत पर क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं

बिहार बीजेपी के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने 22 सीटों का दावा पेश किया है. कहा है कि जहां बीजेपी के उम्मीदवार पिछला चुनाव जीते हैं उन तमाम सीटों पर बीजेपी फिर से अपना कैंडिडेट खड़ा करेगी.

पटना: साल 2019 के चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछ रही है. बिहार में बीजेपी के समर्थन से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थ्री सी का नया मंत्र दिया है. नीतीश ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हमारी सरकार क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा है कि एलायंस की बात छोड़िए, अब काम देखिए.

एलाइंस-वलाइन्स पर परेशानी होने लगती है, उसको छोडिए- नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है, ‘’काम करते जाइए काम की प्रतिबद्धता है और हम काम करते रहेंगे. हम कभी भी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’बहुत लोगों को एलाइंस-वलाइन्स पर परेशानी होने लगती है. उसको छोडिए. काम के एजेंडे को देखिए. हम न्याय के साथ विकास को लेकर आगे बढ़ रहे है. हम लोगों की सेवा में लगे रहते हैं.’’

महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी शिवसेना, कहा- 2019 में गद्दी पर कौन बैठेगा, फैसला हम करेंगे

नीतीश ने आगे कहा, ‘’ हम अपनी मांग तो करते रहेंगे. चाहे वह विशेष राज्य के दर्जे की मांग हो या बिहार के हित की. सरकारें अपने कामों का विज्ञापन छपवाती है. लेकिन हम अपने प्रचार के लिए विज्ञापन में पैसे खर्च नहीं करेंगे. मुझे इससे दिक्कत है. हम गांधी जी के सिद्धांत पर चल रहे हैं. हमे काम करना है.’’

सींट बंटवारे पर बीजेपी ने जेडीयू को दिया जवाब

बिहार में नीतीश औऱ जेडीयू के बीच तनातनी तब से बढ़ी जब से नीतीश की पार्टी ने बडे भाई की बात उठाई और साल 2019 में लोकसभा की 25 सीटों पर दावा ठोंका दिया. बीजेपी ने तब तो नीतीश को बड़ा भाई मान लिया, लेकिन अब बीजेपी ने पलटवार किया है. बिहार बीजेपी के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने 22 सीटों का दावा पेश किया है. कहा है कि जहां बीजेपी के उम्मीदवार पिछला चुनाव जीते हैं उन तमाम सीटों पर बीजेपी फिर से अपना कैंडिडेट खड़ा करेगी.

बीजेपी नेता ने जेडीयू से कहा - 2014 में जीती सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

2019 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीटों पर दावा ठोंकने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो गणित बिगाड़ रहा है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. जेडीयू के 25 और बीजेपी के 22 मिलाकर ही 47 हो जाते हैं. राम विलास पासवान की एलजेपी का दावा सात और आरएलएसपी का दावा पांच सीटों पर हैं.  इस हिसाब से कुल मांग 59 सीटों की हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
योगी सरकार में कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर, आय बढ़ाने पर मंथन
योगी सरकार में कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर, आय बढ़ाने पर मंथन
योगी सरकार की पहल से युवाओं को नई उड़ान, सफल अभ्यर्थी बनेंगे भावी अधिकारियों के मार्गदर्शक
योगी सरकार की पहल से युवाओं को नई उड़ान, सफल अभ्यर्थी बनेंगे भावी अधिकारियों के मार्गदर्शक
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget