एक्सप्लोरर

अमित शाह के 2 बार कहने पर प्रशांत किशोर को नीतीश ने JDU में किया था शामिल, पढ़ें PK की खास बातें

प्रशांत किशोर ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए काम किया. उन्होंने 'काम बोलता है' जैसे नारे दिए. लेकिन एसपी-कांग्रेस गठबंधन कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर सकी.

पटना: 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में पर्दे के पीछे रहकर बड़ी भूमिका निभाने वाली प्रशांत किशोर आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में नंबर टू हैं. उनकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रशांत किशोर को जेडीयू में शामिल कराने के लिए खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश कुमार को दो बार फोन किया. इस बात का खुलासा खुद बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने किया है.

उन्होंने कल एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम बिहार शिखर सम्मेलन में कहा था, ''अमित शाह ने मुझे दो बार प्रशांत किशोर को जेडीयू में शामिल करने को कहा था.’’ नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘वह हमारे लिये नए नहीं हैं. उन्होंने हमारे साथ 2015 के विधानसभा चुनाव में काम किया था. थोड़े समय के लिये वह कहीं और व्यस्त थे. मुझे प्रशांत किशोर से काफी लगाव है.''

प्रशांत किशोर पिछले साल सितंबर में पार्टी में शामिल हुए थे और उन्हें अक्टूबर में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. किशोर चुनावी साल में लगातार जेडीयू से युवाओं को जोड़ रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई और बीजेपी के खिलाफ जेडीयू को जीत मिली.

पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर 2014 में बीजेपी की सफलता के बाद चर्चा में आए थे. 'अबकी बार मोदी सरकार' जैसे नारे प्रशांत किशोर की टीम ने ही गढ़े. बाद में उन्होंने बीजेपी से खुद को अलग कर लिया.

उसके बाद प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के लिए काम करने लगे. उन्होंने 'बिहार में बहार है, फिर नीतीशे कुमार है', 'नीतीशे-नीतीशे' जैसे नारे गढ़े और 2015 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दिलाई. अपनी रणनीति के तहत पीके ने नीतीश कुमार की 'सुशासन बाबू' वाली छवि पेश किया. बिहार में बीजेपी का रथ रोक दिया. महागठबंधन के पीछे पीके का ही दिमाग माना जाता है. नीतीश कुमार ने भी प्रशांत किशोर को इस सफलता ने गिफ्ट दिया और बिहार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया.

अमित शाह के 2 बार कहने पर प्रशांत किशोर को नीतीश ने JDU में किया था शामिल, पढ़ें PK की खास बातें

प्रशांत किशोर ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए काम किया. उन्होंने 'काम बोलता है' जैसे नारे दिए. लेकिन एसपी-कांग्रेस गठबंधन कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर सकी. प्रशांत किशोर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी रह चुके हैं. वह इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के संस्थापक हैं.

Bihar Shikhar Sammelan: नीतीश कुमार बोले- मोदी फिर बनेंगे पीएम, मैं RSS से सहमत नहीं

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की परीक्षा होनी है. बिहार में जेडीयू बीजेपी के साथ है. ऐसे में बीजेपी भी प्रशांत किशोर की रणनीति के सहारे जीत की आस में है. शायद यही वजह रही होगी कि अमित शाह ने प्रशांत किशोर को जेडीयू में शामिल कराने के लिए नीतीश कुमार को दो-दो बार कहा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget