एक्सप्लोरर

शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार ने दी डीजीपी को नसीहत, कहा- सिर्फ भाषण से काम नहीं चलेगा

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में शहीदों के नाम एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्ष के राज्य में शराब की होम डिलीवरी का आरोप का खंडन किया. इसके साथ ही राज्य में शराबबंदी को अच्‍छे तरीके से लागू करने के निर्देश भी दिए.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में ''शहीदों के नाम'' एक कार्यक्रम में शराबबन्दी को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर बिहार के डीजीपी को नसीहत दी. साथ ही उन्होंने शराब की होम डिलीवरी को लेकर विपक्ष पर तंज भी कसा. नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी को लेकर होम डिलीवरी की बात वही करते हैं जो शराब पीने के चक्‍कर में रहते हैं. इसे लेकर वैसे ही लोग आरोप लगाने का काम करते हैं. विपक्ष राज्य में शराब की होम डिलीवरी का आरोप लगाता रहा है.

नीतीश कुमार ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करने के साथ ही शराबबंदी को लेकर डीजीपी को नसीहत भी दी. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी को अच्‍छे तरीके से लागू भी कराएं. इससे पूरे बिहार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी,पुलिस वाले ने तो संकल्प लिया है कि शराब न पियेंगे न पीने देंगे.

दरअसल, मुख्‍यमंत्री के पहले डीजीपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब का काराोबार करने वाले किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. पूरे बिहार में शराबबंदी कड़ाई से लागू है. इसी पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि भाषण तो बहुत अच्छा दिया, लेकिन सिर्फ भाषण से काम नहीं चलेगा, भाषण को क्रियान्वित भी कीजिए.

मांझी और तेजस्वी के दारू वाले बयान पर चुटकी ली

नीतीश कुमार ने कहा कि जब ये पारित किया देखने योग्य था कि किस तरह से एकमत से इसे पारित किया गया. विधानसभा में विधान परिषद में भी सभी लोगों ने एक मत से शराब बन्द करने की बात की पर आज कुछ लोग क्या क्या बोलते हैं, पुरानी बात भूल जाते हैं. पता नहीं क्या हो जाता है. कुछ लोगों ने कहा कि यहां बाहर से पर्यटक आते हैं तो उन्हें पीने के लिए होटल में छूट की बात की गई पर हमने कहा, यहां पर्यटक पीने नहीं आते हैं आप उनकी चिंता मत कीजिए, जिनको पीने की इच्छा होगी वो बिहार नहीं आएंगे. और आप जानते हैं कि पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है ,दस लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक यहां आते हैं तो आप समझ सकते हैं बिहार खास है.

मुख्‍यमंत्री ने बिहार में पुलिस स्‍मारक बनाने का किया एलान

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में हमारे सारे सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के लोग हैं. हम यही चाहते हैं कि पूर्व से आजतक बिहार पुलिस के जितने लोग शहीद हुए उनका नाम भवन में लिखा जाए और आगे भी जो शहीद हो उनका भी नाम पुलिस मुख्यालय में लिखा जाए. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के शहीदों का नाम पुलिस मुख्यालय में लिखा जाएगा और शहीदों के नाम से एक स्मारक भी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनका परिवार अपना परिवार है.

नीतीश कुमार ने कहा कि सीआईएसफ में बिहार के लोग भरे हुए हैं, देश के हर कोने में भरे हुए है. जितने जवान बिहार से हैं शायद ही किसी राज्य से उतने जवान होंगे. हम बिहार से बाहर जहां भी जाते हैं तो सीआईएसएफ के लोग मिलते हैं और परिचय देते हैं कि हम बिहार से हैं. तो सीआईएसएफ तो अपना ही है और इनके बिना तो काम ही नहीं चलने वाला. जब केंद्र सरकार इनकी संख्या कम करती है तो हम केंद्र से कहते हैं कि इनकी संख्या कम मत कीजिए.

बेंगलुरु: नौकरी के तनाव कम करने के लिए पुलिस वालों ने किया ज़ुम्बा डांस, वायरल हो रहा है वीडियो झारखंड : लालू से लेकर आडवाणी तक हैं भोला की लिट्टी के मुरीद, हर दिन करती है हवाई जहाज की सवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget