एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने दी नसीहत, दो नावों की सवारी न करें उपेंद्र कुशवाहा

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के फॉर्मूले से नाराज आरएलएसपी अध्यक्ष कुशवाहा को आड़े हाथों लेते हुए चिराग ने कहा, "अभी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल ही रही है, ऐसे में गठबंधन को 'डेडलाइन' देना या 'अल्टीमेटम' देना सही नहीं है."

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए दो नाव पर सवारी नहीं करने की नसीहत दी है. एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा "उपेन्द्र कुशवाहा को दो नाव पर सवार नहीं होना चाहिए. किसी भी नेता को अपने ही गठबंधन के सहयोगियों के खिलाफ बोलना गलत बात है."

कुशवाहा एनडीए से अलग होना चाहते हैं: चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के फॉर्मूले से नाराज आरएलएसपी अध्यक्ष कुशवाहा को आड़े हाथों लेते हुए चिराग ने कहा, "अभी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल ही रही है, ऐसे में गठबंधन को 'डेडलाइन' देना या 'अल्टीमेटम' देना सही नहीं है. इससे साफ लगता है कि कुशवाहा एनडीए से अलग होना चाहते हैं."

एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने स्पष्ट कहा कि आरएलएसपी दबाव की राजनीति कर रही है. अगर उन्हें कोई समस्या है तो गठबंधन में सही जगह पर मामले को उठाकर समस्याओं का निपटारा किया जा सकता है. गौरतलब है कि आरएलएसपी अध्यक्ष कुशवाहा ने सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी को 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है.

राम मंदिर बीजेपी का एजेंडा है: चिराग पासवान

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के विषय में पूछे जाने पर जमुई क्षेत्र के सांसद चिराग ने कहा कि राम मंदिर बीजेपी का एजेंडा है. बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया है. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसका हल कोर्ट के जरिए ही निकाला जाना चाहिए. चिराग ने कहा कि सरकार अगर राम मंदिर को लेकर अध्यादेश या बिल लाना चाहती है तो पहले उसे अपने सहयोगियों से विचार विमर्श करना चाहिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget