एक्सप्लोरर

बिहार बोर्ड परीक्षा 2019: तारीखों का हुआ एलान, 6 फरवरी से 12वीं और 21 फरवरी से 10वीं के एग्जाम होंगे शुरू

पिछली बार की तरह इस बार भी सभी विषयों की लिखित परीक्षा में 50 परसेंट ऑब्जेक्टिव और 50 परसेंट सब्जेक्टिव सवाल होंगे.

पटना: बिहार में अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का एलान कर दिया गया है. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2019 का आयोजन 6 फरवरी से लेकर 16 फरवरी के बीच दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी. इसी तरह दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी. इंटरमीडिएट की तरह हाईस्कूल की परीक्षाएं भी दो पालियों में आयोजित होंगी.

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान करने के साथ ही विषयवार सूची भी जारी की जिसमें किस दिन कौन से विषय की परीक्षा है, इसकी जानकारी दी गई है. बोर्ड अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सभी विषयों की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि वो प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ और समझ सकें.

बिहार बोर्ड परीक्षा 2019: तारीखों का हुआ एलान, 6 फरवरी से 12वीं और 21 फरवरी से 10वीं के एग्जाम होंगे शुरू

इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की लिखित परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल की तारीखों की भी घोषणा हो गई है, जहां इंटरमीडिएट के छात्रों का प्रैक्टिकल 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच होगा वहीं हाईस्कूल के छात्रों को 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं देनी होंगी. खास बात ये है कि इस बार प्रायोगिक परीक्षाएं होम सेंटर पर ही होंगी. दरअसल पिछली शिकायतों को देखते हुए इस साल बिहार बोर्ड ने होम सेंटर की व्यवस्था खत्म कर दी थी लेकिन इस नई व्यवस्था से कई नई परेशानियां खड़ी हो गई थीं जिसको देखते हुए बोर्ड ने फिर से पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है.

पिछली बार की तरह इस बार भी सभी विषयों की लिखित परीक्षा में 50 परसेंट ऑब्जेक्टिव और 50 परसेंट सब्जेक्टिव सवाल होंगे. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थियों की उत्तीर्णता के प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में पिछले सालों के मुकाबले परीक्षार्थियों को सवालों के अपेक्षाकृत अधिक विकल्प मिलेंगे. जिससे मिलते-जुलते मॉडल प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardonlime.bihar.gov.in पर डाले जा चुके हैं.

बिहार बोर्ड परीक्षा 2019: तारीखों का हुआ एलान, 6 फरवरी से 12वीं और 21 फरवरी से 10वीं के एग्जाम होंगे शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget