एक्सप्लोरर

बिहार: सड़क निर्माण में धांधली, प्रदेश BJP अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रदेश में अनियमितताओं के खिलाफ अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से पत्र लिखकर सड़क निर्माण में अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है.

पटना: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ सत्ता में शामिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने अपनी ही सरकार में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जांच कराने की मांग की है. बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम चंपारण में 14 हजार ग्रामीण सड़कों के निर्माण में इंजीनियर, ठेकेदार और राजनेता की मिलीभगत को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में 14 हजार ग्रामीण सड़कों में खामियों (अनियमितता) का जिक्र किया है.

डॉ संजय जयसवाल ने लिखा है, "एक प्रमाण मेरे संसदीय क्षेत्र पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड के बवइया-सिखैया पथ (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) का है. वर्ष 2017-18 में बिना निर्माण कार्य प्रारंभ किए 14 दिसंबर 2018 को 29 लाख 33 हजार 455, 15 जनवरी 2019 को 46 लाख 90 हजार 559 और 18 फरवरी 2019 को 18 लाख 75 हजार 986 यानी कुल 95 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान इंजीनियर की मिलीभगत से गबन की नीयत से ठेकेदार को किया गया."

राजनेताओं के मिले होने की बात भी कही

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि उनकी जानकारी में ये बात आई है कि इस गबन को वैध रूप देने के लिए इंजीनियर के साथ राजनेता भी मिले हुए हैं. उन्होंने पत्र में आगे लिखा, "आश्चर्य की बात है कि जिस इलाके में कभी बाढ़ आई नहीं उसे भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दिखाकर निर्माण कार्य बाढ़ में बह जाने को वैध रूप देकर पूरी राशि गबन करने का प्रयास किया जा रहा है."

संजय जयसवाल ने छह नवंबर को लिखे पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री कुमार को इस मामले में इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किए जाने का आदेश देना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित विभाग के सचिव को इस मामले में कार्रवाई किए जाने का आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए.

बिहार: पटना में 2021 से डीजल ऑटो पर बैन, 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक

मध्य प्रदेश: पंचायतों में गौशाला निर्माण के लिए जनता पर पड़ेगा उपकर का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget