एक्सप्लोरर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण जेल से रिहा, कहा- बीजेपी को हराना ही लक्ष्य

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को जेल से रिहा कर दिया गया है. देर रात करीब ढ़ाई बजे उन्हें रिहा किया गया. जेल के बाहर उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे. रिहा होते ही रावण ने कहा कि उनका टारगेट बीजेपी को हराना है.

सहारनपुर: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को जेल से रिहा कर दिया गया है. देर रात करीब ढ़ाई बजे उन्हें रिहा किया गया. जेल के बाहर उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे. रिहा होते ही रावण ने कहा कि उनका टारगेट बीजेपी को हराना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना ही उनका लक्ष्य होगा. उन्होंने साफ कहा कि भाम आर्मी का समर्थन महागठबंधन को होगा और बीजेपी को हराने के लिए काम किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि उनका एक भी व्यक्ति बीजेपी को वोट नहीं करेगा. यूपी की योगी सरकार ने एनएसए कानून के तहत जेल में बंद चंद्रशेखर को समय से पहले ही छोड़ने का फैसला किया था. उन्हें पिछले साल यूपी के सहारनपुर में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था. माना जा रहा है कि दलितों की नाराजगी खत्म करने के लिए बीजेपी सरकार ने ये फैसला किया है. हालांकि रिहा होते ही रावण ने बीजेपी पर निशाना साधा है. देखना ये होगा कि बीजेपी का ये दांव कहीं उल्टा तो नहीं पड़ जाएगा. माना जाता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीम आर्मी ने काफी पैठ बना ली है. बीजेपी को लोकसभा के उपचुनावों में नुकसान पहुंचाने में भी भीम आर्मी की बड़ी भूमिका मानी जाती है. हालांकि बीएसपी से जुड़े लोग भीम आर्मी पर बोलने से बचते नजर आते हैं. रिहा होने पर जब चंद्रशेखर से मायावती को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहन जी मेरी बुआ हैं. उनके कोई विरोध नहीं है और उन्होंने समाज के लिए बहुत काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget