एक्सप्लोरर

यूपी: भदोही कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, प्रियंका गांधी पर लगाया अपमानित करने का आरोप

नीलम मिश्रा का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है क्योंकि नीलम मिश्रा व उनका परिवार जवाहर लाल नेहरू के समय से पार्टी से जुड़ा रहा है.

भदोही: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्रा की बहू और कांग्रेस की भदोही जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने अपने कई पदाधिकारियो के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. नाराजगी की वजह उन्होंने बाहरी प्रत्याशी और पहले हुई जनसभा में प्रियंका गांधी द्वारा उन्हें अपमानित करना बताया है. नीलम मिश्रा ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन का भी ऐलान किया है. नीलम मिश्रा का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है क्योंकि नीलम मिश्रा व उनका परिवार जवाहर लाल नेहरू के समय से पार्टी से जुड़ा रहा है. जवाहर लाल नेहरू की सरकार में नीलम के ससुर केंद्रीय सिंचाई राज्य मंत्री थे और नीलम के पति रत्नेश मिश्रा 10 वर्षो तक भदोही से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं. रत्नेश मिश्र की मौत के बाद नीलम मिश्रा को भदोही जिले की कमान पार्टी ने सौंपी थी. नीलम मिश्रा के ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्र जवाहर लाल नेहरू और इंद्रा गांधी के बेहत ही करीबी थे. इसी वजह से उनका परिवार तब से अभी तक पार्टी में ही रहा लेकिन नीलम के इस निर्णय ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है. प्रेस कांफ्रेंस कर नीलम मिश्रा ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि जिले के संगठन ने स्थानीय प्रत्याशी की मांग शीर्ष संगठन से की थी लेकिन प्रियंका गांधी ने भाजपा से आये आजमगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव को टिकट दे दिया. रमाकांत यादव जब से भदोही आये उन्होंने जिले के संगठन से कोई मतलब नहीं रखा जब यह बात जनसभा के बाद उन्होंने प्रियंका गांधी से कही तो प्रियंका उन पर नाराज होकर उन्हें सबके सामने अपमानित किया जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है. नीलम मिश्रा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ प्राथमिक सदस्यता को छोड़ने के साथ यह भी ऐलान किया कि वह इस चुनाव में बसपा के स्थानीय प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र का समर्थन करती है. वह किस पार्टी में जाएंगी इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है आने वाले समय मे इसका फैसला किया जाएगा. गोरखपुर: यूपी में गुंडा टैक्‍स के बदले जेल या राम नाम सत्‍य की यात्रा निकलेगी- योगी आदित्‍यनाथ

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह से कहा- 'ये दबंगई नहीं चलेगी'

लोकसभा चुनाव: छठे चरण का मतदान पूरा, तस्वीरों में देखें प्रयागराज के चुनावी रंग

राहुल गांधी को सता रहा है जेल जाने का डर- योगी आदित्यनाथ

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट
इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्योहार, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने किया ऐलान
इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्योहार, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने किया ऐलान

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget