एक्सप्लोरर

पंचों ने दो शौहरों में बांटी महिला की जिंदगी, 15-15 दिन दोनों के साथ रहने का दिया सुझाव

बरेली से एक बेहद अजीब मामला सामने आया है. पंचायत ने एक महिला को दो पतियों के बीच बांट दिया है. उसे 15-15 दिन दोनों के साथ रहने को कहा गया है.

बरेली: यूपी के बरेली में पंचायत ने दो शौहरों के बीच एक महिला की ज़िंदगी को बांट कर रख दिया. पूर्व शौहर ने महिला से उसका साढ़े चार साल का बेटा छीन लिया. जब उसे पुलिस में इंसाफ नही मिला तो उसने समाजसेवी निदा खान से मदद की गुहार लगाई है. समाजसेवी निदा खान से मदद की गुहार लगाने पहुंची अर्शी का आरोप है कि उसके पूर्व पति ने उसे अपने घर में 5 दिनों तक कैद रखा. किसी तरह उसने 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे पति की कैद से मुक्त करवाया. लेकिन अर्शी के मायके वालों ने उसके पति को समझाया और अर्शी को एक बार फिर से उसकी ससुराल भेज दिया गया. शादी के एक साल में ही करीब 10-12 बार पंचायत हुई. जब वो प्रेग्नेंट थी उस वक्त भी उसे पीटा गया. शादी के चौथे साल में शौहर लईक ने अर्शी को तलाक दे दिया. बेटे के साथ दो साल तक भटकती रही. फिर बरेली में दूसरी शादी कर नई जिंदगी शुरू की. पिछले साल पूर्व शौहर लईक बेटा छीन ले गया. समझौते का प्रयास किया तो पंचों ने कहा, 15-15 दिन दोनों शौहरों के साथ रह लो. पुलिस में सुनवाई न होने पर मदद की उम्मीद लेकर अर्शी आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान के पास पहुंची हैं. रिछा निवासी अर्शी ने बताया कि 2012 में बहेड़ी के लईक से निकाह हुआ था. 2015 में दहेज कम देने की वजह से तलाक देकर घर से निकाल दिया. दुधमुंहे बेटे के साथ मैं मायके आ गई. 2017 में बरेली में ही दूसरी शादी की. टाइपिंग जानती थी. मैं और शौहर बच्चे के साथ खुशी से रह रहे थे. अगस्त में लईक आए और बेटा छीन ले गए. मैंने पुलिस में तहरीर दी. तीन बार एसएसपी से मिली. उनके आदेश पर भी पुलिस ने बेटा वापस नहीं दिलाया. लईक जहां काम करते हैं, वहां गिड़गिड़ाई. वहां पंचों ने फैसला सुना दिया कि 15-15 दिन दोनों शौहर के साथ रह लो. अर्शी ने कहा मैं औरत हूं कोई सामान नहीं जो बांट दिया. वही समाजसेवी निदा खान का कहना है कि वो एसएसपी से मिल अर्शी को न्याय दिलवाएगी. निदा का कहना है कि बच्चा काफी छोटा है और साढ़े चार साल का है उसे मां की जरूरत है इसलिए बच्चा अर्शी को ही मिलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
महाराष्ट्र में सूखा, लेकिन करोड़ों की गाड़ियां खरीदने जा रही देवेंद्र फडणवीस सरकार
महाराष्ट्र में सूखा, लेकिन करोड़ों की गाड़ियां खरीदने जा रही देवेंद्र फडणवीस सरकार
यूथ कांग्रेस का रेखा गुप्ता पर पलटवार, कहा- वो डर से इस तरह के बयान दे रहीं
यूथ कांग्रेस का रेखा गुप्ता पर पलटवार, कहा- वो डर से इस तरह के बयान दे रहीं
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget