एक्सप्लोरर

बरेली: सगे भाई को फंसाने के लिए महिला और उसके दो बच्चों पर फेंका तेज़ाब

यूपी के बरेली से रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपने ही भाई को फंसाने के लिये एक शख्स ने ऐसी साजिश रच डाली जिससे रिश्तों के साथ मानवता भी शर्मशार हो गयी.

बरेली: यूपी के बरेली से रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपने ही भाई को फंसाने के लिये एक शख्स ने ऐसी साजिश रच डाली जिससे रिश्तों के साथ मानवता भी शर्मशार हो गयी. शाही थाना क्षेत्र के ठिरिया कल्याणपुर गांव में सोते वक्त महिला पर तेजाब डाल दिया गया. इससे महिला व उसके दो बच्चे झुलस गये. सास तेजाब का जग उठाने में झुलस गईं. महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से एक जोड़ी चप्पल, एक पर्स और एक जग बरामद किया है.

ठिरिया कल्याणपुर के रहने वाले प्रेमपाल की पत्नी राजकुमारी, 9 महीने के बेटे और 4 साल की बेटी पर किसी ने तेजाब फेंक दिया. हमला उस वक्त हुआ जब ये लोग सो रहे थे. पुलिस के मुताबिक भागीरथ नामक युवक ने अपने भाई को फंसाने के लिए जग में भरकर तेजाब उनके ऊपर फेंक दिया.

आरोपी भागीरथ हमला करने के बाद आने भाई का आधार कार्ड और फोटो मोके पर फेंक कर भाग गया. हमले में चारों गंभीर रूप से झुलस गये. सास सोमवती ने जग उठाया तो उनके हाथ भी झुलस गये. तेजाबी हमले में झुलसने के बाद उनकी चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गये.

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसे घर में पर्स और चप्पलें पड़ी मिलीं. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. झुलसे घायलों को अस्पताल भेज दिया है. तेजाब से हमला होने के बाद सीओ और इंस्पेक्टर गांव पहुंचे. गांव के लोगों से घटना को लेकर छानबीन की जा रही है.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में निकल कर आया है कि गांव के रहने वाले भागीरथ और उसके भाई ओमपाल के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था. अपने ही सगे भाई ओमपाल को फंसाने के लिए ओमपाल के मित्र के परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया जिसमें चार लोग झुलस गए है.

भागीरथ ने अपने भाई के आधार कार्ड और फ़ोटो मोके पर फेंक दिए ताकि पुलिस का शक ओमपाल की तरफ जाए. सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस प्रकरण में भागीरथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget