एक्सप्लोरर

जोड़ी कमाल की: बागपत के लड़के ने की चीन की लड़की के साथ शादी, ऐसे परवान चढ़ी थी मोहब्बत

चीन की मिनहुआ जांग का दिल बागपत के रहने वाले योगा टीचर रॉबिन पंवार पर आ गया. योगा सीखते-सीखते दोनों के बीच प्यार पनपा और फिर दोनों ने शादी कर ली.

मेरठ: चीन की मिनहुआ जांग का दिल बागपत के रहने वाले योगा टीचर रॉबिन पंवार पर आ गया. योगा सीखते-सीखते दोनों के बीच प्यार पनपा और फिर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. दो दिन पहले बागपत में दोनों परिवारों की सहमति से शादी समारोह में रॉबिन पंवार ने मिनहुआ जांग उर्फ मानवी के साथ फेरे ले लिये.

बागपत के दोघट निवासी किसान सोहनवीर का बेटा रॉबिन पंवार बीए की पढ़ाई करने के बाद हरिद्वार में योग की शिक्षा लेने के लिए चला गया. कोर्स पूरा होने के बाद उसने देहरादून के एक संस्थान में योगा क्लासेज देना शुरू कर दी. करीब 2 साल पहले रॉबिन की मुलाकात चीन की मिनहुआ जांग से हुई. रॉबिन की सादगी मिनहुआ को पसंद आ गयी और दोनों दोस्त बन गये. देहरादून में मिनहुआ करीब डेढ़ महीने तक रहीं.

चीन चले जाने के बाद भी मिनहुआ जांग रॉबिन को नहीं भूल पायीं. इधर रॉबिन का भी हाल कुछ ऐसा ही था. मिनहुआ चीन के तियुडोंग जिले में सरकारी स्कूल में योगा टीचर है. दोनों के हमपेशा होने की वजह ये मुहब्बत की यह कहानी अपनी बुलंदियों तक पहुंच पाई. मिनहुआ ने रॉबिन के लिए चीन में नौकरी तलाशी और फिर उसे नौकरी करने के लिए चीन बुला लिया. लंबे अफेयर के बाद एक दिन मिनहुआ ने अपने परिजनों को रॉबिन से अफेयर की बात जाहिर कर दी.

जोड़ी कमाल की: बागपत के लड़के ने की चीन की लड़की के साथ शादी, ऐसे परवान चढ़ी थी मोहब्बत

शुरूआत में परिवार दूसरे देश के युवक के साथ अपनी बेटी की शादी के लिए राजी नहीं था. लेकिन रॉबिन की व्यवहारकुशलता और जीवन शैली देखकर उन्होने अपनी बेटी की शादी रॉबिन से करने की रजामंदी दे दी. इधर, रॉबिन के परिजन चाहते थे कि शादी की रस्म बागपत में हों. इसलिए रॉबिन ने किसी तरह मिनहुआ के परिजनों को बागपत आने के लिए राजी किया. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 2019 के पहले दिन बागपत के दोघट गांव में शादी का आयोजन हुआ.

भारतीय लिबाज में दुल्हन बनी मिनहुआ ने रॉबिन के नाम की मेंहदी लगाई और बड़े धूमधाम से दोनों ने दोघट में आयोजित समारोह में सात फेरे लिये. इस दौरान चीन से आये मिनहुआ के परिजन भी मौजूद थे. दोनो परिवारों ने इस जोड़े को नई जिंदगी की कामयाबी के लिए आशीर्वाद दिया. रॉबिन के परिवार ने मिनहुआ को मानवी नाम दिया है. दोनों शादी के बाद चीन के लिए रवाना हो गये. रॉबिन अब चीन में ही योगा टीचर के तौर पर काम कर रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: सम्राट चौधरी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ अपमान
बिहार: सम्राट चौधरी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ अपमान
धार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, TI घायल, BJP विधायक की बहू के नाम है विवादित जमीन
धार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, TI घायल, BJP विधायक की बहू के नाम है विवादित जमीन
ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले वारिस पठान, 'नेतन्याहू और ट्रंप तो...', PM मोदी को लेकर क्या कहा?
ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले वारिस पठान, 'नेतन्याहू और ट्रंप तो...', PM मोदी को लेकर क्या कहा?
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget