एक्सप्लोरर

मुलायम-अखिलेश झगड़े पर बोले आजम, 'दिल दिमाग पर हावी है सुलह की उम्मीद कम'

नई दिल्ली: यूपी के समाजवादी परिवार के झगड़े में आगे क्या होगा इस बात को कई तरह के कयास लगाए जा रहा हैं. सुलह की कोशिशें हो रहीं तो कोई कह रहा है कि अब सब कुछ खत्म हो गया है. मुलायम और अखिलेश के झगड़े इस झगड़े के बीच एबीपी न्यूज ने यूपी सरकार के मंत्री आजम खान से खास बातचीत की.

आजम ने कहा कि संकट के बादल अभी छंटे नहीं हैं. झगड़ा सुलझने की बहुत कम उम्मीद है. आजम खान ने कहा कि पिता पुत्र के झगड़े पर कहा कि अगर पुल टूट जाएगा तो मैं कहां जाऊंगा. इसके साथ एक बार फिर अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए आम खान ने कहा कि अखिलेश की इमेज बहुत अच्छी है, फायदा किसी तीसरे का हो जाएगा.

इस पूरे झगड़े पर आपका क्या कहना है, क्या झगड़ा सुलझेगा? आजम खान ने कहा, ''धुंध और अंधेरे में फर्क होता है. बहुत कम साए नजर आ रहे हैं लेकिन उम्मीद पर सारी कायनात चलती है. दिल नहीं मानता कि ऐसा हो और इस वक्त जाहिर है कि दिल दिमाग पर हावी है.''

ना अखिलेश दिल की बात करते हैं मुलायम, आपका दिल क्या कहता है ? आम खान ने कहा, ''मेरे दिमाग से अगर काम चलता तो मसला हल हो गया होता. मैं जो सोच रहा हूं इनके इस मन मुटाव से कम हो या ज्यादा हो नपकसान तो जरूर होगा.''

आपने तो कई दौर की बैठकें करायीं हैं, आखिर हुआ क्या है ? आजम खान ने कहा, ''कुछ समझ नहीं आ रहा क्या हो गया. बस जो हुआ है वो हमारी बदनसीबी है. ये ऐसे हालात हैं जिन पर यकीन करना बेहद मुश्किल है. ये बेहद ही अफसोसनाक है.''

एक तरफ नेता जी हैं एक तरफ अखिलेश, आप किस तरफ हैं ? आजम खान ने कहा, ''कभी अगर दोनों के बीच ऐसे मसले आए तो मैं दोनों के बीच एक पुल का काम करता रहा हूं. लेकिन जब पुल टूट जाएगा तो काम तो अपने आप टूट जाएगा. ये मेरे लिए एक बड़ा धर्म संकट है, मैं अपने हमदर्दों से इस बारे में राय भी ले रहा हूं.''

खबरें हैं कि आप मुलायम खेमे की तरफ से सीएम उम्मीदवार होंगे? आजम खान ने कहा, ''ये सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन जब कोई खबर देर से मिले तो क्या अच्छा और क्या बुरा ? अभी तक मेरे पास ये बात आयी नहीं है मुझे जो भी पता चला है मीडिया के माध्यम से ही पता चला है. इसके अलावा मेरे पास अभी बहुत सी जिम्मेदारियां हैं. मेरे पास इतनी बड़ी जिम्मेदारी लेने की ना तो कबीलियत और ना ही वक्त है.''

सीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं, हां या ना ? आजम खान ने कहा, ''सीएम उम्मीदवार होना या ना होना बहुत दूर की बात है, जरूरत इस बात की है कि ये सब खत्म हो और अखिलेश जी सीएम हैं और सीएम रहेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget