एक्सप्लोरर

अयोध्या: भीड़ को संभालने के लिए की गई थी 'थ्री सर्किल बैरिकेडिंग', तैनात थे 37 IPS और PPS अधिकारी

पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुस्त और मुस्तैद था हालांकि वहां तैनात पुलिसकर्मियों को केवल लाठी डंडा, हेल्मेट और बॉडी प्रोटेक्टर दिया गया था, उन्हें किसी प्रकार के हथियार नहीं दिए गए थे.

लखनऊ: अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना के कार्यक्रम एक साथ होने के चलते किसी भी आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे लेकिन सबकुछ सामान्य रहा. अयोध्या में पिछले तीन दिन से जमा लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए ''थ्री सर्किल बैरिकेडिंग'' की व्यवस्था की गई थी और पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी परस्पर संपर्क में थे. यही वजह है कि शिव सेना और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुस्त और मुस्तैद था हालांकि वहां तैनात पुलिसकर्मियों को केवल लाठी डंडा, हेल्मेट और बॉडी प्रोटेक्टर दिया गया था, उन्हें किसी प्रकार के हथियार नहीं दिए गए थे. पूरी व्यवस्था को संभालने के लिए लखनऊ से विशेष रूप से अयोध्या भेजे गए अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवायें) आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में 37 आईपीएस और पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारी अयोध्या में तैनात थे. एडीजी पांडेय ने सोमवार को लखनऊ वापस आने के बाद कहा कि अयोध्या के इर्द गिर्द करीब 70 बहुत ही मजबूत बैरिकेड लगाये गये थे और इनके बाद तीन तीन लोहे के बैरिकेड बनाये गये थे. भारी भीड़ अनियंत्रित न हो इस लिये जगह-जगह पर आपताकालीन भीड़ नियंत्रण स्थल बनाये गये थे और वहां से भीड़ को टुकड़े टुकड़े में छोड़ा जा रहा था क्योंकि अचानक भीड़ बढ़ जाने से भगदड़ की संभावना रहती है. इन सभी बैरिकेड पर सिविल पुलिस के जवान तैनात किये गये थे जिन्हें केवल लाठी डंडा, हेल्मेट और बॉडी प्रोटेक्टर दिये गये थे, इनमें से किसी के भी पास आग्नेयास्त्र नहीं थे.' पांडेय ने बताया कि इसके अलावा 42 कंपनी पीएसी और सात कंपनी आरएएफ को पूरे अयोध्या जिले में जगह जगह पर तैनात किया गया था. साथ ही खुफिया विभाग के पुलिसकर्मी पूरे शहर के चप्पे चप्पे पर तैनात थे. उन्होंने बताया कि इन आयोजनों से पहले शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों और कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली गई. एडीजी पांडेय ने कहा कि विहिप की धर्म सभा के लिये आयोजकों ने करीब 6000 बसों की व्यवस्था की थी,इन बसों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाया गया था ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न पैदा हो. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ से दो लाख लोग कल देर रात तक अयोध्या से सकुशल वापस हो गये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Lucknow News: ईरान की मदद के लिए आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
लखनऊ: ईरान की मदद के लिए आगे आया शिया समुदाय, दरगाह हजरत अब्बास पर महिलाओं- बच्चों ने जुटाए रुपये
Fatehpur News: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप
फतेहपुर: क्लर्क ने की खुदकुशी की कोशिश, DIOS और बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget