एक्सप्लोरर

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी से की अपील, बोले- चीन को दिया जाए मुंहतोड़ जवाब

भारत और चीन के बीच जारी तनाव को देखते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि चीन पर कार्रवाई करते हुए उसकी गुस्ताखियों का करारा जवाब दें जिससे उसकी हरकतें बंद हों.

अयोध्या: लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. तनाव के बीच बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि गुस्ताखी करने वाले चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. इकबाल अंसारी ने कहा है की भारत सक्षम है और चीन की हर गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है.

अंसारी ने कहा कि पूरा देश इस समय तन-मन-धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है. भारत कभी किसी के सामने नहीं डरा, भारत के लोगों ने अंग्रेजों को भगाया है तो चीन को भी हम खदेड़ देंगे.

इकबाल अंसारी ने कहा कि चीन की गुस्ताखियां बढ़ रही हैं और ऐसे समय में भारत का हर नागरिक चाहे हिंदू हो या मुसलमान प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, हर फैसले में उनके साथ है. अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि चीन के पर कार्रवाई करते हुए उसकी गुस्ताखियों का करारा जवाब दें जिससे उसकी हरकतें बंद हों और पूरे विश्व में एक संदेश जाए.

गौरतलब है कि, पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. चीन के सैनिकों ने कंटीले तार वाले डंडों से भारतीय जवानों पर हमला किया था. चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना ने अपने 20 जांबाज जवानों को खो दिया था. ये 20 शहीद देश के अलग-अलग राज्यों के थे. सबसे ज्यादा 5 जवान बिहार के रहने वाले थे. लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, 'जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. देश की संप्रभुता सर्वोच्च है. देश की सुरक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता. इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिए.'

यह भी पढ़ें:

चीन पर कार्रवाई सरकार का दायित्व, ये उन पर छोड़ दें: मायावती

चीन ने एक बार फिर किया धोखा, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget