एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: साक्षी महाराज बोले- 6 दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच में 40 दिन तक विस्तार से सभी पक्षों को सुना. यह सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में अब तक की दूसरी सबसे लंबी चली सुनवाई है.

लखनऊ: अयोध्या मामले में सभी पक्षों की ओर से बुधवार को बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. साक्षी महाराज ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य छह दिसंबर से शुरू हो जाएगा. संयोग से छह दिसंबर वह तारीख है, जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था.

साक्षी महाराज ने कहा, "यह तर्कसंगत है कि मंदिर का निर्माण उसी तारीख को शुरू होना चाहिए, जब ढांचा गिराया गया था."

साक्षी महाराज ने उन्नाव में कहा, "यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के कारण साकार होने जा रहा है."

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में मदद के लिए हिंदू और मुस्लिमों को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा, "सुन्नी वक्फ बोर्ड को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि बाबर एक हमलावर था और उनका पूर्वज नहीं था."

इसके साथ ही एक अन्य भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि उनकी याचिका के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में सुनवाई को गति दी.

उन्होंने कहा, "सिर्फ दिवाली नहीं, देश पूरे साल जश्न मनाएगा. क्योंकि राम मंदिर का निर्माण लाखों हिंदुओं का सपना पूरा होना है."

साक्षी महाराज ने इससे पहले कहा था कि उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा ने कभी मस्जिद या चर्च को तोड़ने का काम नहीं किया है.

बता दें कि राम मंदिर को लेकर बाबा रामदेव भी अपील कर चुके हैं कि राम मंदिर के समर्थन में मुसलमान आएं, क्योंकि वे भी राम और कृष्ण के वंशज हैं.

अयोध्या विवाद मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष द्वारा हिंदू पक्ष की तरफ से जमा दस्तावेज के टुकड़े-टुकड़े फाड़ दिए जाने की वजह से माहौल गरम रहा. यह पांच न्यायाधीशों की पीठ के सामने किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई कर रहे थे. इस पर न्यायमूर्ति गोगोई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

सीएम योगी का निर्देश, राज्य की छवि और निखारने के लिए चलाया जाए तीन महीने का विशेष अभियान

शख्स ने बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा- ‘आई त लिखाई’, पुलिस ने कहा- ‘जब लिखाई तब थाने से जाई’

अयोध्या मामला: यूपी में योगी सरकार ने रद्द की फील्ड में तैनात सभी अफसरों की छुट्टियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget