एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: मध्यस्थता कमिटी ने SC को सौंपी रिपोर्ट, 2 अगस्त को नियमित सुनवाई पर फैसला संभव

ये मामला सुप्रीम कोर्ट में 9 साल से लंबित है. 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवादित जगह पर प्राचीन हिंदू मंदिर होने की बात स्वीकार की थी. लेकिन जमीन को तीन हिस्सों में बांट दिया था. दो तिहाई हिस्सा हिंदू पक्ष को मिला था. जबकि एक तिहाई हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिया गया था.

लखनऊ: अयोध्या मामले में कल होने वाली सुनवाई से पहले मध्यस्थता कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कमिटी को 31 जुलाई तक काम करने और 1 अगस्त को रिपोर्ट देने को कहा था. कल दोपहर 2 बजे कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि क्या मध्यस्थता बंद कर नियमित सुनवाई शुरू कर दी जाए. अगर कोर्ट सुनवाई शुरू करने की बात कहता है तो उसकी रूपरेखा भी तय कर सकता है.

इससे पहले 18 जुलाई को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने मामले में मध्यस्थता कर रही कमिटी की रिपोर्ट देख कर कहा था, "हम 2 अगस्त को केस सुनवाई के लिए लगाने का आदेश देते हैं. अगर ज़रूरत लगी तो उसी दिन से सुनवाई शुरू कर दी जाएगी. कोर्ट ने मध्यस्थता कमिटी से 1 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा था.

बता दें कि ये आदेश मामले के पक्षकार रहे स्वर्गीय गोपाल सिंह विशारद की तरफ से अब केस लड़ रहे उनके बेटे राजेन्द्र सिंह की अर्ज़ी पर आया था. उनका कहना था कि मध्यस्थता कमिटी के काम में कोई खास तरक्की नहीं हो रही है. इस प्रक्रिया से कोई हल निकलने की उम्मीद नहीं है. इसलिए कोर्ट मध्यस्थता बंद कर सुनवाई शुरू करे.

इस दलील का रामलला विराजमान और निर्मोही अखाड़ा समेत दूसरे हिंदू पक्षकारों ने समर्थन किया. उनका भी कहना था कि जिस तरह से कमिटी काम कर रही है, उससे मामले का समाधान निकलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, सुन्नी वक्फ बोर्ड और दूसरे मुस्लिम पक्षकारों ने मध्यस्थता जारी रखने की मांग की थी.

क्या है मामला 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवादित जगह पर प्राचीन हिंदू मंदिर होने की बात स्वीकार की थी. लेकिन जमीन को तीन हिस्सों में बांट दिया था. दो तिहाई हिस्सा हिंदू पक्ष को मिला था. जबकि एक तिहाई हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को. फैसले से असंतुष्ट सभी पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. तब से मामला लंबित है. इस साल मार्च में कोर्ट ने विवाद को मध्यस्थता के जरिए हल करने का सुझाव दिया. इसके लिए 3 सदस्यों की एक कमिटी का गठन किया. 10 मई को कोर्ट ने कमिटी का कार्यकाल 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था.

ये माना जा रहा था कि अयोध्या मामले की सुनवाई को लेकर जो भी फैसला होगा, वो 15 अगस्त के बाद ही होगा. लेकिन कोर्ट ने पहले 18 जुलाई तक और अब 1 अगस्त तक रिपोर्ट मांग कर स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सुनवाई शुरू करने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

यूपी: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए 3 पुलिसकर्मी निलंबित

यूपी: जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी मामले में हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार से जवाब

सुप्रीम कोर्ट का आदेश इस बात का सबूत है कि योगी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के काबिल नहीं- कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget