एक्सप्लोरर

गणेश चतुर्थी पर हमले की फिराक में था हिज़बुल आतंकी, ATS ने किया गिरफ्तार

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि ये गणेश चतुर्थी के दिन किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.उसने कानपुर में एक मंदिर की रेकी भी की थी.

कानपुर: यूपी एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया गया है और इसका नाम कमर-उज-जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन है. डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि ये गणेश चतुर्थी के दिन किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. पूछताछ के दौरान कमरुद्दीन ने बताया कि वो अप्रैल 2017 में कश्मीर ट्रेनिंग के लिए गया था. ये आतंकी शहर के चकेरी एयरपोर्ट के पास उजियारी लाल यादव के घर पर किराये में रह रहा था.उसने कानपुर में एक मंदिर की रेकी भी की थी. एके-47 के साथ इसकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी. तभी से सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश में लगी हुई थीं. सिंह ने बताया कि जमां अप्रैल 2017 में ओसामा नामक व्यक्ति के साथ किश्तवाड़ के एक पहाड़ के जंगलों में आतंकवाद का प्रशिक्षण लेने गया था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी से गहन पूछताछ की जा रही है और इसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आतंकवादी कश्मीर से कब कानपुर आकर छिपा था, उसके और कौन-कौन से साथी हैं. इसके अलावा उसके निशाने पर और कौन-कौन स्थान और लोग थे. सिंह ने बताया कि आतंकवादी के पास से अभी सिर्फ उसका मोबाइल फोन मिला है जिसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.कमर-उज-जमां  के बाक़ी नेटवर्क और साथियों की भी छानबीन की जा रही है. डीजीपी के मुताबिक़ ये असम का रहने वाला है और ये बी॰ए॰ के तीसरे साल में फ़ेल हो चुका है. इसके पास कम्प्यूटर कोर्स और टाइपिंग का डिप्लोमा हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM, ', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM, ', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget