एक्सप्लोरर

IN DETAIL: पीएम मोदी की बड़ी जीत के क्या मायने हैं?

नई दिल्ली: यूपी सहित पांचों राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों का बड़ा असर देश की राजनीति पर पड़ने वाला है. क्षेत्रीय पार्टियों के लिए इसके अलग मायने हैं और राष्ट्रीय पार्टियों के लिए अलग.  कम से कम बीजेपी लिए कांग्रेस मुक्त भारत का एजेंडा और मज़बूती से हकीकत में बदलता दिख रहा है.

मोदी की बड़ी जीत के मायने क्या हैं ?

राजनीति के गलियारों में एक बात खूब कही जाती है कि दिल्ली जाने का रास्ता यूपी से होकर जाता है. मतलब अगर आपको केंद्र की सत्ता अपनी मुट्ठी में रखनी है तो उसकी चाभी यूपी के पास है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यही चाभी पा ली.  अब 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को चाभी दोबारा मिली है.  इसलिए इसके मायने बेहद अहम हैं.

इस जीत का मतलब ये है कि 2014 की मोदी लहर अभी तक बनी हुई है. जिस बीजेपी को बनियों की पार्टी कहा जाता था अब उसने अपने साथ दलितों और पिछड़ों के एक बड़े हिस्से को जोड़ लिया है.  बीजेपी के लिए नोटबंदी के जिस बुरे असर की बात कही जा रही थी वो फुस्स साबित हो गयी है.  मोदी सरकार के ढाई साल के कामकाज से लोगों को अबतक कोई नाराज़गी नहीं हुई है.  सबसे अहम बात ये है कि मोदी 2019 के लिए बेहद मजबूत होकर उभरे हैं.

मोदी की मज़बूती का अंदाज़ा आपको बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से हो जाएगा. नीतीश ने कहा, ‘’यूपी में पिछड़े वर्गों के बड़े तबके ने बीजेपी को समर्थन दिया, गैर-बीजेपी पार्टियों ने उन्हें जोड़ने की कोशिश नहीं की और बिहार की तर्ज पर यूपी में महागठबंधन नहीं हो पाया. नोटबंदी का भी इतना कड़ा विरोध करने की जरूरत नहीं थी.’’

संसद के भीतर समीकरणों पर पड़ेगा असर

मोदी की इस जीत का असर संसद के भीतर समीकरणों पर भी पड़ने वाला है. यूपी की जीत बीजेपी को वहां भी मज़बूत करने वाली है. इस जीत के बाद बीजेपी राज्यसभा में मजबूत हो जाएगी.  राष्ट्रपति चुनाव में भी मोदी की ताकत बढ़ जाएगी.  संसद में सरकार को बिल पास करवाने और बड़े नीतिगत फैसले लेने में भी कोई संकोच नहीं करना होगा. इसी साल के आखिर में होने जा रहे गुजरात चुनाव पर भी इसका असर होगा.

राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान

राहुल गांधी के लिए पंजाब चुनाव की जीत थोड़ी राहत भले ही लेकर आयी हो, लेकिन यूपी की हार कहीं ज्यादा मुश्किलें लेकर आ सकती हैं. उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय पार्टी का रूतबा लगातार कम होता जा रहा है और इसी का फायदा बीजेपी उठा रही है.

राहुल के कमज़ोर नेतृत्व से मोदी के कांग्रेसमुक्त भारत के एजेंडे को मज़बूती मिल रही है. यूपी की इस जीत के साथ ही देश की 58 फीसदी आबादी पर बीजेपी और उसके सहयोगियों का राज हो गया है और इसी वजह से कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की ज़ोरदार मांग भी उठ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget