एक्सप्लोरर

बेटे-बहू ने घर से निकाला तो हाईकोर्ट बना लाचार मां-बाप का सहारा, डीएम को दिए मदद के आदेश

बुजुर्ग माता-पिता के अर्जी पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सख्त रुख अपनाते हुए कानपुर के डीएम को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने और उनकी शिकायत की जांच कराकर उस पर पंद्रह दिनों में कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है.

इलाहाबाद: अपने बेटे-बहू पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने और मकान से बेदखल किए जाने की मांग को लेकर कानपुर के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

बुजुर्ग माता-पिता के अर्जी पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सख्त रुख अपनाते हुए कानपुर के डीएम को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने और उनकी शिकायत की जांच कराकर उस पर पंद्रह दिनों में कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है.

यूपी के मथुरा, आगरा, इटावा समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी तूफान का कहर, 13 की मौत

अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि डीएम को इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर मॉनीटर करना होगा और अपने ही मकान से बेदखल किए गए बुजुर्ग दंपत्ति को इंसाफ दिलाना होगा. अदालत के फैसले के मुताबिक़ बेटे-बहू से खतरे के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे तो साथ ही मकान पर कब्जा न मिलने तक उनके रहने का इंतजाम किया जाए.

यह आदेश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की डिवीजन बेंच ने गौतम बिहार कालोनी शिवली रोड कानपुर नगर के निवासी रघुवीर सिंह व सावित्री देवी की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. याचिका पर अधिवक्ता असीम कुमार राय ने बहस की.

यूपी के कारीगरों और युवाओं को होगा फायदा, अमेरिका की कंपनियां करना चाहती हैं बड़ा निवेश

याचीगण का कहना है कि उसके साथ बेटा सत्यवीर सिंह व बहू सुनीता सिंह भी निवास कर रहे हैं. वे दोनों याचियों की देखभाल नहीं कर रहे हैं और परेशान करते हैं. बेटे बहू ने कुछ दिन पहले उन्हें मकान से बेदखल कर उस पर कब्जा भी कर लिया है. याचिका में बहू-बेटे से घर खाली कराने की मांग की गयी है.

याची ने मेंटीनेंस एण्ड वेलफेयर आफ पैरेंट एण्ड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत बहू-बेटे को अपने मकान से बेदखल व अपनी सुरक्षा की मांग में कानपुर के डीएम को प्रत्यावेदन दिया है, जिस पर कोई कार्यवाही न किए जाने पर यह याचिका दाखिल की गयी है. इस पर कोर्ट ने डीएम को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget