एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: CO पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर मां-बेटी ने किया SSP ऑफिस में हंगामा

इलाहाबाद: यूपी के इलाहाबाद में एक मां-बेटी की जोड़ी ने पुलिस के एक आला अफसर पर यौन उत्पीडन का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर से लेकर महिला थाने तक खूब हंगामा किया. आरोप है कि पुलिस वालों ने इस दौरान पीड़ित मां- बेटी के साथ बदसलूकी कर उनकी पिटाई भी की.

FIR दर्ज करने के बदले किया बेटी का उत्पीड़न

पीड़ित मां-बेटी का आरोप है कि डिप्टी एसपी रैंक के एक ऑफिसर ने पर्स और मोबाइल छिनैती की शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज करने के बदले बेटी का उत्पीडन किया और केस दर्ज करने के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी. आरोप है कि पीड़ित द्वारा इंकार किये जाने पर पुलिस अफसर उसे परेशान कर रहे हैं और धमकियां दिला रहे हैं. हालांकि बड़े अफसरों ने आरोपी डिप्टी एसपी का बचाव करते हुए उसे क्लीन चिट दे दी है.

इलाहाबाद के महिला थाने में पुलिस वालों से जूझती, चीख-चीखकर इंसाफ मांगती और हाथ जोड़कर मिन्नतें करतीं माँ-बेटी ने ज़िले के एक पुलिस अफसर पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. आरोप है कि झूंसी इलाके में रहने वाली बेटी मालती तिवारी पंद्रह दिसम्बर को शहर के कीडगंज इलाके में कहीं जा रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया. पर्स में साढ़े चार हजार रूपये रखे हुए थे.

सीओ ने केस दर्ज करने के बदले रखी शारीरिक संबंध बनाने की शर्त 

छिनैती की इस वारदात की शिकायत दर्ज कराने के लिए मालती जब पुलिस चौकी पहुँची तो वहां उसकी मुलाक़ात तत्कालीन सीओ सिटी फोर्थ कृष्ण गोपाल से हुई. आरोप है कि डिप्टी एसपी रैंक के सीओ साहब ने मालती का हाथ पकड़ लिया और उससे जोर जबरदस्ती की कोशिश की. आरोपों के मुताबिक सीओ ने केस दर्ज करने के बदले युवती से शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी.

माँ-बेटी का आरोप है कि सीओ कृष्ण गोपाल ने इसके बाद बयान दर्ज कराने के बहाने युवती मालती को अपने दफ्तर बुलवाया और उसके साथ फिर से अश्लील हरकतें की. माँ - बेटी की माने तो रंगीन मिजाज सीओ इसके बाद से लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं और मालती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं. इसके लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्हें धमकियां दिलाई जा रही है. माँ - बेटी के मुताबिक़ उन्हें इस बारे में तमाम बड़े अफसरों से शिकायत की, लेकिन उन्हें कहीं भी इंसाफ नहीं मिल सका है.

माँ-बेटी को पकड़कर महिला थाने लाईं महिला पुलिस कर्मी 

इस बीच आरोपी सीओ कृष्ण गोपाल का ट्रांसफर यमुनापार इलाके की बारा सर्किल में कर दिया गया. आरोप है कि ट्रांसफर होने के बाद भी सीओ ने उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया. इस मामले में आज माँ बेटी एसएसपी दफ्तर में पहुंचकर हंगामा करने लगीं तो वहां मौजूद पुलिस वालों से उनकी झड़प हो गयी. पुलिस वालों ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे माँ मधु तिवारी के चेहरे पर चोटें आईं और उनको खून निकलने लगा. इस बीच महिला पुलिस कर्मी दोनों माँ बेटी को पकड़कर महिला थाने लाईं तो उन्होंने यहाँ भी हंगामा मचाया.

माँ-बेटी की महिला पुलिस कर्मियों के साथ काफी देर तक तू- तू, मैं-मैं होती रही. इस बारे में पुलिस ने बड़े अफसरों ने आरोपी सीओ का बचाव करते हुए उसे क्लीन चिट दे दी हैं. अफसरों ने उलटे पीड़ित माँ- बेटी को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का दावा भी किया है.

पीड़ित महिलाओं को मिल सकेगा कितना इंसाफ ?

अगर माँ- बेटी के आरोप सही हैं तो सवाल यह उठता है कि महिला दिवस पर भी उन्हें इंसाफ मिल सकेगा या नहीं. वैसे अगर आरोप पुलिस पर हैं और जांच भी पुलिस भी कर रही है तो पीड़ित महिलाओं को कितना इंसाफ मिल सकेगा, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget