एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा की पूरी कहानी, जानिए, पुलिस अधिकारी ADG लॉ एंड ऑर्डर की ज़ुबानी

ADG आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में इंटेलीजेंस यूनिट को मौके पर भेजा गया है और 48 घंटे में गोपनीय रिपोर्ट देने को कहा गया है.

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में गोहत्या की अफवाह को लेकर भारी हंगामा हुआ है. इस हंगामे में एक पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की मौत हो गई है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया है कि अब हालात काबू में हैं और गुनहगारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. साथ ही इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. जानते हैं कि आखिर बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने क्या बताया

ADG लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने क्या कहा

1. गोवंश का मांस मिलने की घटना

एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा कि लोगों ने शिकायत की थी कि खेत में गोवंश का शव मिला था. ग्रामीणों को पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था. पहले वह मान भी गए लेकिन फिर कुछ लोगों ने शव को एक ट्रैक्टर पर रख लिया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से फिर बात की और मामले में जांच का पूरा आश्वासन दिया, लेकिन जब बात जाम खोलने पर आई तो यह विरोध हिंसा में बदल गया और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई.

भीड़ को नियंत्रति करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस भीड़ पर काबू करने का प्रयास कर रही थी लेकिन वहां 400 के करीब लोग थे जो तीन गांवों से वहां आए थे. उन्होंने थाने के बाहर 15 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया. तीन से चार गाड़ियों को आग भी लगाई. पथराव की वजह से पुलिस ने हवाई फायर किया. इस दौरान गांववालों की तरफ से भी कट्टों से फायरिंग की गई. पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को इस दौरान हेड इंजरी हुई जिसकी वजह से बाद में उनकी मौत हो गई. डीएम ने जानकारी दी है कि डीएम के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान यह पता चला है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली लगी है. उनकी बाईं आंख के पास गोली लगी है. गोली उनके सर में धंस गई थी जिसके चलते उनकी मौत हो गई.  वहीं इस घटना में एक युवक सुमित की भी गोली लगने से मौत हो गई. इस समय वहां भारी पुलिस फोर्स मौजूद है और स्थिति 2 बजे से लगभग नियंत्रण में है.

2. शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों को गोकशी की सूचना मिली थी. जैसे ही गोहत्या की सूचना या अफवाह मिली. उसके बाद कुछ लोग सड़कों पर उतर आए और बुलंदशहर हाईवे जाम कर दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

3. इंस्पेक्टर की मौत, कई पुलिस वाले घायल

आनंद कुमार ने बताया कि इलाके में हुई पथराव, फायरिंग और आगजनी में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं. बुलंदशहर की घटना में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. इसके अलावा एक प्रदर्शनकारी सुमित को गोली लगी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस के 5 अन्य लोग घायल है.

4. एसआईटी का गठन

ADG आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में एसआईटी का गठन कर लिया गया है. एसआईटी का गठन 2 मामलों की जांच के लिए किया गया है. पहली गोकशी के मामले में और दूसरी जो 12 से 1:30 बजे तक उपद्रव हुआ है उस मामले में. इस एसआईटी का गठन आईजी रेंज मेरठ की अध्यक्षता में किया गया है. यह 3 से 4 सदस्यों वाली एसआईटी होगी जो इस मामले में जो भी एफआईआर होगी उसकी समग्र जांच करेगी.

5. इंटेलीजेंस यूनिट को मौके पर भेजा गया

एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में इंटेलीजेंस यूनिट को मौके पर भेजा गया है और 48 घंटे में गोपनीय रिपोर्ट देने को कहा गया है.

6. सुरक्षा के कड़े इंतेजाम हैं

एडीजी आनंद कुमार ने सुरक्षा को लेकर कहा,'' जहां तक फोर्स की स्थिति का प्रश्न है तो मैं बता दूं कि जनपथ बुलंदशहर में इज्तेमा का कार्यक्रम चल रहा है. जिसमें पिछले 3 दिनों में 15 लाख के करीब लोग आए थे जो आज समाप्ति की ओर है. लगभग 6 से 7 लाख लोग जा चुके हैं. इज्तेमा में भारी संख्या में आए लोग अभी वापस जा रहे हैं. जिसके लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात किए गए हैं. वहां पूरा माहौल शांतिपूर्ण है और किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है. वहीं पूरे जिले में पेट्रोलिंग की जा रही है. माहौल किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.

7. बुलंदशहर से कितनी दूर की है घटना, कितने गांव हैं शामिल

घटना स्याना में हुई है जो बुलंदशहर से 40-50 किलोमीटर दूर है. इस हंगामे में महाऊ, नयाबांस और चिंगरावटी गांव के 400 के करीब लोग इकट्ठे हो गए थे और इन लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी.

बुलंदशहरः गोवंश का मांस मिलने पर भड़की हिंसा, पथराव में इंस्पेक्टर की मौत-एक प्रदर्शनकारी मृत, SIT गठित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget