एक्सप्लोरर

मुरादाबाद : दो सगी बहनों पर तेजाब से हमला, पति शक के घेरे में

घायल दिव्या शर्मा और उनकी बहन मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर में रहती है. पांच साल पहले दिव्या शर्मा की शादी बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजन पाठक से हुई थी लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों में मारपीट होने लगी.

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस काउंसलिंग से वापस लौट रही दो सगी बहनों पर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है.

ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पार्कर रोड की है जहां दिव्या शर्मा और बीना शर्मा पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब से हमला किया और फरार हो गए.  हमले के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया और दोनों बहनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां गम्भीर घायल दिव्या शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है.

घायल दिव्या शर्मा और उनकी बहन मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर में रहती है. पांच साल पहले दिव्या शर्मा की शादी बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजन पाठक से हुई थी लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों में मारपीट होने लगी. कुछ दिन पहले दिव्या शर्मा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया था जहां दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था.

पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए दिव्या शर्मा अपनी बहन बीना को लेकर गई थी जबकि राजन पाठक अपने पिता के साथ आया हुआ थ. बीना शर्मा के मुताबिक जब पति-पत्नी में सहमति नहीं बनी तो काउंसलिंग टीम ने पुलिस को राजन पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए.

काउंसलिंग से निपटने के बाद दिव्या अपनी बहन बीना के साथ पैदल वापस घर लौट रही थी इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और दिव्या को निशाना बनाते हुए तेजाब से हमला कर फरार हो गए. हमले के दौरान साथ चल रही बीना शर्मा भी तेजाब के छींटे आने से झुलस गई. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया.

जिला अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक दोनों बहनों पर तेजाब से हमला किया गया है और दोनों 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई है. फिलहाल उनका  इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget