एक्सप्लोरर

ABP न्यूज सर्वे: किस इलाके में कौन भारी, क्या आदित्यनाथ बनेंगे बीजेपी के लिए संकट?

नई दिल्ली: यूपी में चुनाव का पहला वोट पड़ने में दो हफ्ते से भी कम का वक्त रह गया है. उससे पहले यूपी में राजनीति का समीकरण बदला है. समाजवादी पार्टी के झगड़े में अखिलेश यादव सुप्रीम बनकर उभरे और उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया है. अब टक्कर में हैं समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन, बीजेपी और बीएसपी. बड़ा सवाल ये है कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन कमाल करेगा? बीजेपी इस गठबंधन के बाद भी जीत पाएगी? बीएसपी अकेले ल़ड़कर भी 5 साल बाद सत्ता में वापसी कर पाएगी? यूपी की इसी राजनीति को समझने के लिए ही एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. किस इलाके में किसका दबदबा? सर्वे के मुताबिक एसपी-कांग्रेस गठबंधन के बाद सपा गठबंधन के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है. पुर्वांचल की 142 सीटों की बात करें तो एसपी गठबंधन को 33 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 27 प्रतिशत, बीएसपी को 22 प्रतिशत और अन्य दलों को 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलने की संभावना है. रोहिलखंड और पश्चिम यूपी की 96 सीटों में एसपी गठबंधन को 37 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 30 प्रतिशत, बीएसपी को 18 प्रतिशत लोगों और अन्य दलों को 15 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल सकता है. दोआब-बुंदेलखंड की 92 सीटों में भी सपा गठबंधन आगे दिख रहा है. सर्वे की माने तो एसपी गठबंधन को 34 प्रतिशत, बीजेपी को 27 प्रतिशत तो बीएसपी को 29 प्रतिशत और अन्य दलों को 10 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है. अवध की 73 सीटों में भी एसपी गठबंधन सबसे आगे है लेकिन बीजेपी से कड़ी टक्कर है. एसपी गठबंधन को 38 प्रतिशत, बीजेपी को 35 प्रतिशत, बीएसपी को 27 प्रतिशत और अन्य को एक प्रतिशत समर्थन मिलने की संभावना है. बीजेपी के लिए सर्वे का परिणाम चिंता करने वाला है. आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं बनाने से बीजेपी के वे कार्यकर्ता जो मोदी और आदित्यनाथ को पसंद करते हैं वह उतने जोर शोर से प्रचार नहीं कर रहे हैं जितना एक महीना पहले सक्रिय थे. सीएम की पहली पंसद कौन ? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल में सीएम अखिलेश यादव की लोकप्रियता को लेकर वोटरों की राय पूछी गई. अखिलेश की लोकप्रियता में दो फीसदी की गिरावट आई है. दिसंबर में भी हमने ओपिनियन पोल में वोटरों से सीएम की पहली पसंद पूछी थी. दिसंबर में 28 फीसदी की पसंद अखिलेश थे लेकिन जनवरी में इसी सवाल पर अखिलेश 26 फीसदी वोटरों की पसंद बने. यानी महीने भर में दो फीसदी लोकप्रियता घटी अखिलेश की. हालांकि ये गिरावट मामूली ही कही जाएगी. मायावती जहां थी वहीं हैं. ABP न्यूज सर्वे: किस इलाके में कौन भारी, क्या आदित्यनाथ बनेंगे बीजेपी के लिए संकट?ABP न्यूज सर्वे: किस इलाके में कौन भारी, क्या आदित्यनाथ बनेंगे बीजेपी के लिए संकट? लोग किससे ज्यादा संतुष्ट हैं? सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों से लोग संतुष्ट हैं. सर्वे की मानें तो प्रधानमंत्री के रूप में मोदी और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश से संतुष्ट लोगों की प्रतिशत समान है. एसपी-कांग्रेस गठबंधन से फायदा किसको? जब इस सवाल का जवाब आम लोगों से पूछा गया तो अधिकांश लोग कन्फ्यूज दिखे. इस पर कोई स्पष्ट राय नहीं दिखी. करीब 43 प्रतिशत लोगों ने इस पर अपनी कोई राय ही नहीं दी. लेकिन 37 प्रतिशत लोगों ने एसपी को फायदा बताया. ABP न्यूज सर्वे: किस इलाके में कौन भारी, क्या आदित्यनाथ बनेंगे बीजेपी के लिए संकट? युवाओं के बीच लोकप्रिय कौन? सर्वे के मुताबिक 18 से 25 वर्ष के युवाओं के बीच एसपी गठबंधन सर्वाधिक लोकप्रिय है. युवा एसपी गठबंधन को 38 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 31 प्रतिशत तो बीएसपी को 23 प्रतिशत पसंद कर रहे हैं. 26 से 45 वर्ष के लोगों के बीच भी एसपी गठबंधन सर्वाधिक लोकप्रिय है. एसपी गठबंधन को 33 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 28 प्रतिशत तो बीएसपी को 23 प्रतिशत पसंद कर रहे हैं. कैसे हुआ सर्वे? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने 17 से 23 जनवरी के बीच यूपी के लोगों की राय ली. एबीपी न्यूज और लोकनीति-सीएसडीएस ने यूपी की 65 विधानसभा क्षेत्रों के 6 हजार 481 लोगों से बात की. यह सर्वे यूरोपियन सोसाइटी फॉर ओपिनियन एंड मार्केटिंग रिसर्च यानी ESOMAR के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget