एक्सप्लोरर

ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब

नई दिल्ली: यूपी की सियासत में दंगल जारी है. इस दंगल में कौन किस पर भारी है यह बताने के लिए एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक एसपी और कांग्रेस गठबंधन सबसे मजबूत हैं. गठबंधन का यह निर्णय सूबे के सीएम को 'सुल्तान' बना रहा है. सीएम अखिलेश यादव की लोकप्रियता में मामूली गिरावट आयी है लेकिन इसके बावजूद गठबंधन की वजह से वह सत्ता के करीब आते दिख रहे हैं. समाजवादी पार्टी के झगड़े में अखिलेश यादव सुप्रीम बनकर उभरे और उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया है. अब टक्कर में हैं समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन, बीजेपी और बीएसपी. बड़ा सवाल ये है कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन कमाल करेगा? बीजेपी इस गठबंधन के बाद भी जीत पाएगी? बीएसपी अकेले ल़ड़कर भी 5 साल बाद सत्ता में वापसी कर पाएगी? सीएम की पहली पंसद कौन ? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल में सीएम अखिलेश यादव की लोकप्रियता को लेकर वोटरों की राय पूछी गई. अखिलेश की लोकप्रियता में दो फीसदी की गिरावट आई है. दिसंबर में भी हमने ओपिनियन पोल में वोटरों से सीएम की पहली पसंद पूछी थी. दिसंबर में 28 फीसदी की पसंद अखिलेश थे लेकिन जनवरी में इसी सवाल पर अखिलेश 26 फीसदी वोटरों की पसंद बने. यानी महीने भर में दो फीसदी लोकप्रियता घटी अखिलेश की. हालांकि ये गिरावट मामूली ही कही जाएगी. मायावती जहां थी वहीं हैं. ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीबABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब लोग किससे ज्यादा संतुष्ट हैं? सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों से लोग संतुष्ट हैं. सर्वे की मानें तो प्रधानमंत्री के रूप में मोदी और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश से संतुष्ट लोगों की प्रतिशत समान है. एसपी-कांग्रेस गठबंधन से फायदा किसको? जब इस सवाल का जवाब आम लोगों से पूछा गया तो अधिकांश लोग कन्फ्यूज दिखे. इस पर कोई स्पष्ट राय नहीं दिखी. करीब 43 प्रतिशत लोगों ने इस पर अपनी कोई राय ही नहीं दी. लेकिन 37 प्रतिशत लोगों ने एसपी को फायदा बताया. ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब किस इलाके में किसका दबदबा? सर्वे के मुताबिक एसपी-कांग्रेस गठबंधन के बाद सपा गठबंधन के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है. पुर्वांचल की 142 सीटों की बात करें तो एसपी गठबंधन को 33 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 27 प्रतिशत, बीएसपी को 22 प्रतिशत और अन्य दलों को 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलने की संभावना है. रोहिलखंड और पश्चिम यूपी की 96 सीटों में एसपी गठबंधन को 37 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 30 प्रतिशत, बीएसपी को 18 प्रतिशत लोगों और अन्य दलों को 15 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल सकता है. दोआब-बुंदेलखंड की 92 सीटों में भी सपा गठबंधन आगे दिख रहा है. सर्वे की माने तो एसपी गठबंधन को 34 प्रतिशत, बीजेपी को 27 प्रतिशत तो बीएसपी को 29 प्रतिशत और अन्य दलों को 10 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है. अवध की 73 सीटों में भी एसपी गठबंधन सबसे आगे है लेकिन बीजेपी से कड़ी टक्कर है. एसपी गठबंधन को 38 प्रतिशत, बीजेपी को 35 प्रतिशत, बीएसपी को 27 प्रतिशत और अन्य को एक प्रतिशत समर्थन मिलने की संभावना है. rohelkhand युवाओं के बीच लोकप्रिय कौन? सर्वे के मुताबिक 18 से 25 वर्ष के युवाओं के बीच एसपी गठबंधन सर्वाधिक लोकप्रिय है. युवा एसपी गठबंधन को 38 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 31 प्रतिशत तो बीएसपी को 23 प्रतिशत पसंद कर रहे हैं. 26 से 45 वर्ष के लोगों के बीच भी एसपी गठबंधन सर्वाधिक लोकप्रिय है. एसपी गठबंधन को 33 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 28 प्रतिशत तो बीएसपी को 23 प्रतिशत पसंद कर रहे हैं. गांव और शहर में किसको मिल रही है बढ़त? सर्वे की माने तो यूपी के गांव की 308 सीटों पर भी एसपी गठबंधन को बढ़त हासिल है. करीब 35 प्रतिशत लोग एसपी गठबंधन के हिस्से जा रहे हैं 27 प्रतिशत बीजेपी को अपना समर्थन जता रहे हैं. 24 प्रतिशत लोग बीएसपी पर अपना भरोसा जता रहे हैं. शहरों में एसपी गठबंधन को बीजेपी गठबंधन की तरफ से जोरदार टक्कर मिल रही है. शहरों में एसपी गठबंधन को 35 प्रतिशत तो बीजेपी गठबंधन को भी 35 प्रतिशत समर्थन मिलने की संभावना है. बीएसपी को यहां नुकसान हो रही है. बीएसपी को महज 19 प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा है. नोटबंदी कैसा निर्णय? सर्वे के मुताबिक नोटबंदी को 41 प्रतिशत लोगों ने सही फैसला बताया है. दिसंबर में किये गये सर्वे में 35 प्रतिशत लोगों ने इस फैसले को सही बताया था. किस दल को किस समुदाय का समर्थन ? सर्वे के मुताबिक बीजेपी को सवर्णों का पूरा समर्थन मिल रहा है. एसपी गठबंधन को यादव और मुस्लिम का भरपूर समर्थन प्राप्त है. दलितों में बीएसपी का क्रेज बरकरार है. ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीबABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीबABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब किस दल को कितना वोट शेयर? सर्वे के मुताबिक एसपी गठबंधन को 35 प्रतिशत, बीजेपी गठबंधन को 29 प्रतिशत, बीएसपी को 23 प्रतिशत और अन्य दलों को 13 लोगों का समर्थन मिल रहा है. ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब किस दल को कितनी सीटें? राजीव करंदीकर देश के सबसे बड़े गणित संस्थान चेन्नई गणितीय संस्थान के निदेशक हैं. हम आपको बता दें कि सीएसडीएस ने वोटरों से बात करके जो आंकड़े जुटाए उसके प्रतिशत को सीटों में राजीव करंदीकर ने तब्दील किया है. राजीव करंदीकर के मुताबिक एसपी गठबंधन को 187 से 197 सीटें मिलने की संभावना है. बीजेपी गठबंधन को 118 से 128 सीटें तो बीएसपी के हिस्से 76 से 86 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है. अन्य को 5 से 9 सीट मिल सकती है. ABP न्यूज सर्वे: चल पड़ी है साइकिल, एसपी- कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब कैसे हुआ सर्वे? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने 17 से 23 जनवरी के बीच यूपी के लोगों की राय ली. एबीपी न्यूज और लोकनीति-सीएसडीएस ने यूपी की 65 विधानसभा क्षेत्रों के 6 हजार 481 लोगों से बात की. यह सर्वे यूरोपियन सोसाइटी फॉर ओपिनियन एंड मार्केटिंग रिसर्च यानी ESOMAR के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया. ABP न्यूज सर्वे: किस इलाके में कौन भारी, क्या आदित्यनाथ बनेंगे बीजेपी के लिए संकट? GRAPHICS: यूपी में एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में कौन मार रहा है बाजी?   GRAPHICS: यूपी में एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें? 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget