एक्सप्लोरर

गाजियाबादः ATM बूथ में दिखा डरावना नजारा, मशीन के अंदर सांप के घुसने का वीडियो हुआ वायरल

गाजियाबाद के गोविंदपुरम का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ICICI बैंक के ATM बूथ में आए इस सांप को वन विभाग की टीम की मदद से निकालकर पकड़ लिया गया.

कोरोनावायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है और लोग सिर्फ जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं. इन्हीं जरूरी कामों में से एक है ATM जाकर पैसे निकालना. आमतौर पर तो ATM बूथ में इंसान ही दिखते हैं, लेकिन गाजियाबाद में कुछ लोगों को ATM में चौंकाने वाला नजारा दिखा. यहां एक बूथ के अंदर एक बड़ा सांप रेंगता दिखा, जो मशीन के अंदर जा घुसा. इस घटना का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है. गाजियाबाद में गोविंदपुरम इलाके के लोगों को हाल ही में इस घटना का सामना करना पड़ा. यहां ICICI बैंक के एक ATM बूथ में अचानक लंबा सा सांप रेंगता हुआ दिखा. बूथ का गेट बंद होने के कारण सांप बाहर नहीं आ पाया.

2 मिनट 18 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सांप बूथ के अंदर जमीन पर रेंगता नजर आ रहा है. सांप बार-बार गेट के पास आता है, लेकिन बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल पाता. इस दौरान बाहर खड़े लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है. कई लोग मजाक कर रहे हैं, कि सांप पैसे निकालने ATM में आया है.

मशीन के अंदर घुसा सांप

कुछ देर जमीन पर रेंगने के बाद सांप ATM मशीन में बने एक छेद से अंदर घुसने लगता है और थोड़ी देर में पूरी तरह से मशीन के अंदर घुस जाता है. हालांकि सांप को मशीन के अंदर से निकाल लिया गया.

जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी. विभाग ने एक टीम भेजकर सांप को मशीन से बाहर निकालने में मदद की और उसे पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें

सच्चाई का सेंसेक्स: बिहार में घर की छत से लोगों को दिखा माउंट एवरेस्ट? सच्चाई जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget