एक्सप्लोरर

सिलेंडर में आग लगाकर महिला के पीछे भागने लगा युवक, हैरत में आ गए देखने वाले

दबंग ने एलपीजी सिलेंडर के नॉब यानी ऊपरी हिस्से में आग लगा दी और उसके दोनों हाथ से पकड़कर महिला को सरेआम देर तक गलियों में दौड़ाया.

इलाहाबाद : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका जीता- जागता नमूना उस वक्त देखने को मिला, जब दबंग किस्म के एक शख्स ने अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला को जान से मारने की नीयत से उस पर जलते हुए एलपीजी सिलेंडर से हमला करने की कोशिश की. दबंग ने एलपीजी सिलेंडर के नॉब यानी ऊपरी हिस्से में आग लगा दी और उसके दोनों हाथ से पकड़कर महिला को सरेआम गलियों में दौड़ाता रहा.

गनीमत यह रही कि महिला ने किसी तरह गलियों में भागते के बाद एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाई. कानून व्यवस्था का मज़ाक उड़ाते हुए उसे सरेआम चुनौती देने वाली यह सनसनीखेज घटना पड़ोस में लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीटीवी में कैद तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबंग युवक के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने की धाराओं में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

जबरन खरीदना चाहता था महिला का घर यह घटना शहर के कीडगंज मोहल्ले में सोमवार नौ जुलाई को दोपहर तकरीबन पौने दो बजे की है. पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही गुड़िया नाम की महिला का मकान उसके पड़ोस में रहने वाला आफताब नाम का शख्स जबरन खरीदना चाहता है. हालांकि अपने सर छिपाने की जगह को बेचने को कतई राजी नहीं है. सोमवार को दोपहर में महिला कहीं से लौट रही थी, तभी आफताब ने उसे रोककर मकान बेचने का दबाव बनाया. गुड़िया ने मना किया तो दोनों में तकरार होने लगी.

महिला को जिन्दा जलाना चाहता था शख्स इस बीच आफताब घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर बाहर निकाल लाया और उसके नॉब में आग लगा दी. आफताब ने इसके बाद जलते हुए सिलेंडर से गुड़िया पर जानलेवा हमला करना चाहा. जान बचाने के लिए गुड़िया संकरी गली में आगे-आगे भाग रही थी और आफताब जलते सिलेंडर के साथ उसके पीछे. दरअसल वह जलते हुए सिलेंडर से गुड़िया पर हमला कर उसे जिन्दा जलाना चाहता था. बहराहल महिला ने पड़ोस के एक मकान में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

महिला की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम घटना से बुरी तरह डर चुकी महिला अगले ही दिन मकान छोड़कर मध्य प्रदेश में अपने किसी रिश्तेदार के यहां चली गई है. एएसपी सुकीर्ति माधव का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और साथ ही महिला की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget