एक्सप्लोरर

इटावा: पहले पत्नी का गला दबाया फिर 3 बच्चियों को छत से फेंक दिया नीचे

एसएसपी त्रिपाठी ने बताया कि छोटे भरथना थाना क्षेत्र के कुअरा का रहने वाला है. कांशीराम कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था. रात में 10 बजे तक नेहा को पड़ोसियों ने देखा था. सुबह उसका शव देखने को मिला. नेहा की मौत गला दबाने से हुई है. तीनों बच्चियों को छत से फेंका गया है.

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद तीन मासूम बच्चियों की तीसरी मंजिल की छत से फेंककर हत्या कर दी. मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर एसएसपी अशोक त्रिपाठी, एसपी सिटी विनीत जायसवाल, सीओ एस.एन. वैभव पांडेय समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने हत्यारे पिता को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राहतपुरा गांव स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटेलाल जाटव (25) अपनी पत्नी नेहा, तीन बेटियां तुलसी (7), मोनी (4) और कल्लो (ढाई वर्ष) के साथ रहता था. पति-पत्नी दोनों एक साथ अंडे का ठेला लगाते थे. सोमवार देर रात दोनों ठेला लगाकर घर वापस आए थे. लेकिन मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने तीनों पुत्रियों तुलसी, मोनी और कल्लो के शव कॉलोनी के पीछे तालाब की बाउंड्री के पास पड़े देखे. जब पड़ोसी मामले की जानकारी उनके घर पहुंचे तो वहां नेहा का भी शव मिला. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. एक साथ चार मौतों की सूचना पर एसएसपी अशोक त्रिपाठी, एसपी (सिटी) विनीत जायसवाल, सीओ एस.एन. वैभव पांडेय समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पड़ताल की. एसएसपी त्रिपाठी ने बताया कि छोटे भरथना थाना क्षेत्र के कुअरा का रहने वाला है. कांशीराम कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था. रात में 10 बजे तक नेहा को पड़ोसियों ने देखा था. सुबह उसका शव देखने को मिला. नेहा की मौत गला दबाने से हुई है. तीनों बच्चियों को छत से फेंका गया है. पुलिस ने पति छोटे को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
दिल्ली: बीच सड़क पर कांस्टेबल का खूनी खेल! पत्नी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात CCTV में कैद
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget