एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: जानिए- 7वें चरण में किस दल के कितने उम्मीदवार हैं दागी

लखनऊ: यूपी का सियासी दंगल चरम पर पहुंच चुका है. शनिवार को छठवें चरण का मतदान संपन्न हो गया जबकि दो दिन बाद यानी 8 मार्च को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है. सातवें चरण में 535 राजनीतिक धुरंधर सियासत के अखाड़े में अपने-अपने दांव चल चुके हैं, जिनके भाग्य बुधवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएंगे. आपको बता दें कि इसमें से 130 से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं तो 100 से अधिक कैंडिडेट्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

115 कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले

उत्तर प्रदेश में 8 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मुकाबले में उतरे कुल 535 उम्मीदवारों में से 132 उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि 115 कैंडिडेट्स ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यूपी चुनाव: जानिए- 7वें चरण में किस दल के कितने उम्मीदवार हैं दागी

535 में से 528 प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण

यूपी के सियासी दंगल में सातवें चरण के लिए अखाड़े में उतरे धुरंधरों की तरफ से दाखिल एफिडेविट का उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया. इसमें 6 राष्ट्रीय पार्टियों, 4 क्षेत्रीय स्तर की पार्टियों, 77 गैर मान्यता प्राप्त दलों सहित कुल 87 राजनीतिक दलों और 136 निर्दलिय कैंडिडेट्स समेत कुल 535 उम्मीदवारों में 528 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया गया है.

ADR

22% कैंडिडेट्स के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ”विश्लेषण किये गए कुल 528 उम्मीदवारों में से 115 प्रत्याशी यानी 22% कैंडिडेट्स ने माना कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.”

ADR रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 95 उम्मीदवारों ने हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये है. जबकि 9 कैंडिडेट्स ने खुद पर मर्डर जैसे केस और 15 प्रत्याशियों ने हत्या के प्रयास जैसे मामले घोषित किए हैं.

5 उम्मीदवारों के खिलाफ अपहरण के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर महिला के खिलाफ अत्याचार के केस जैसे दहेज के लिए हत्या, महिला के साथ शोषण जैसे मामले हैं. तो वहीं 5 उम्मीदवारों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ अपहरण, फिरौती के मामले दर्ज हैं.

136 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 22 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी

पार्टी के हिसाब से देखें तो दागी उम्मीदवारों को टिकट देने में कोई भी पार्टी पीछे नहीं है. दूसरे चरण में जहां बीजेपी ने 13, बीएसपी ने 17, एसपी ने 19, कांग्रेस ने 5 और आरएलडी ने 4 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है. तो वहीं 136 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 22 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget