एक्सप्लोरर

यूपी: लखनऊ में सेना की बटालियन तक पहुंचा कोरोना वायरस का कहर, 33 जवान पॉजिटिव

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. यहां सेना की बटालियन तक संक्रमण पहुंच चुका है. 33 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हड़कंप मच गया. इसके अलावा लखनऊ में आज 98 मामले सामने आये हैं. ये एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं

लखनऊ (शैलेश अरोड़ा का इनपुट). उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. सेना की ट्रेनिंग बटालियन में कोरोना का बड़ा हमला हुआ है. यहां सेना के 33 जवान पॉजिटिव पाये गये हैं. शहर में आज संक्रमण के कुल 98 मामले सामने आये हैं. यही नहीं 102 एंबुलेंस सेवा के 12 औक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. लखनऊ में इतनी बड़ी संख्या में मामले आने पर हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी, तेलीबाग, चौपटिया, अलीगंज, इंदिरा नगर, पुलिस लाइन समेत शहर भर में नए केस मिले हैं. आपको बता दें कि नोएडा,गाजियाबाद की तरह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं.

कल भी आये थे 79 केस

इससे पहले सोमवार को भी लखनऊ में कोरोना के 79 नए मामले सामने आये थे. दिन प्रति दिन राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कल 28 महिला और 51 पुरूष पॉजिटिव पाये गये थे. एंबुलेंस सेवा 102 के कॉल सेंटर में सोमवार को भी 18 पॉजिटिव केस पाये गये थे. फिलहाल इस सेवा को कल से ही बंद कर दिया गया था.

40 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

सोमवार को कुल 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. इसमें केजीएमयू से एक, एसजीपीजीआइ से दो, एलबीआरएन से 11, आरएमएल से 15, आरएसएम से छह, ईएसआइ से पांच रोगी डिस्चार्ज हुए. इन सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है.

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 933 नये मामले सामने आये और अब प्रदेश में कुल 28,638 मामले हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 348 लोग अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं. इस तरह से अब तक कुल 19,109 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 24 संक्रमितों की मौत हो गई और अब मृतकों की संख्या 809 पहुंच गयी है. प्रदेश में अभी 8,718 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार को 25,918 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 8,87,997 नमूनों की जांच प्रदेश में की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें

यूपी में 28 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 809 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget