एक्सप्लोरर

आखिर क्या है अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा के पीछे की कहानी?

राम मंदिर बनाने के नारे के साथ विश्व हिंदू परिषद के लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. वादा रामलला को टेंट से निकालने का है. आरएसएस और बीजेपी ने भी पूरी ताक़त झोंक दी है.

अयोध्या: राम मंदिर बनाने के नारे के साथ विश्व हिंदू परिषद के लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. वादा रामलला को टेंट से निकालने का है. आरएसएस और बीजेपी ने भी पूरी ताक़त झोंक दी है. माहौल 1992 जैसा बनाने की कोशिश है. शिवसेना भी रामनाम का जाप कर रही है. सवाल ये है कि क्या राम के नाम पर राजनीति की जा रही है?

'रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे' के नारे फिर से अयोध्या में गूँजने लगे हैं. राम भक्तों की टोलियां यहां पहुंचने लगी हैं. विश्व हिंदू परिषद ने 25 नवंबर को धर्म सभा बुलाई है. संघ और बीजेपी ने पूरी ताक़त लगा दी है. एलान ढाई लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का है लेकिन ये सब हो क्यों रहा है? धर्म सभा बुलाने के पीछे की कहानी क्या है?

सबसे पहले ये जान लेना ज़रूरी है कि धर्म सभा क्या होती है? साधु संतों का आदेश या फिर यूँ कह लें कि उनके मन की बात जानने के लिए इस तरह की सभा बुलाई जाती है. लेकिन देश भर के संतों ने तो पहले ही कह रखा है कि वे अयोध्या में भव्य राम मंदिर चाहते हैं तो फिर ये धर्म सभा की ज़रूरत क्यों?

जानिए कौन बनाता है रामलला के कपड़े और कौन बनाता है खाना

राम मंदिर के मुद्दे पर देश के कई इलाक़ों में कई बार धर्म सभा हो चुकी है. हर बार अयोध्या में भव्य राम मंदिर के संकल्प के साथ सभा ख़त्म होती रही है. माना जा रहा है कि इस बार भी यही होगा. 25 नवंबर को ही धर्म सभा क्यों हो रही है. शिव सेना ने दो महीने पहले ही अयोध्या में साधु संतों के सम्मान का एलान कर दिया था. उद्धव ठाकरे ने रामलला के दर्शन का कार्यक्रम भी तय कर लिया था. अब मंदिर को लेकर शिव सेना और बीजेपी आमने-सामने हैं.

जानिए कैसे होती है रामलला की पूजा? बच्चे की तरह प्यार-दुलार करते हैं अयोध्यावासी

शिवसेना की सक्रियता देख कर विश्व हिंदू परिषद के कान खड़े हो गए हैं. पिछले महीने वीएचपी ने भी धर्म सभा करने का एलान कर दिया. सारे आयोजन की कमान आरएसएस ने संभाल ली है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ख़ुद आयोजन को लेकर बैठक की. संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल शर्मा ने अयोध्या का दौरा किया.

अयोध्या विवाद का ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है. राम मंदिर का मुद्दा गरम होने लगता है तो लोग पूछते हैं कि क्या चुनाव तो नहीं आ गया? अगले साल की शुरूआत में लोकसभा चुनाव है. बीजेपी और पीएम मोदी की साख दाँव पर है. ऐसे में मंदिर के नारों की गूंज सुनाई दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget