एक्सप्लोरर

वाराणसी: फ्लाइओवर हादसे में 18 की मौत, प्रोजेक्ट से जुड़े 4 अधिकारी सस्पेंड, योगी ने किया दौरा

चश्मदीदों ने बताया कि जो बीम गाड़ियों के ऊपर गिरा था वो दो महीना पहले ही रख दिया गया था, लेकिन उसे लॉक नहीं किया गया था.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुल गिरने से अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, तीन लोगों को बचाया गया है और कई लोग घायल हैं. लापरवाही के चलते फ्लाइओवर के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं. फ्लाईओवर का निर्माण उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कारपोरेशन करवा रहा था.  यूपी की योगी सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की मदद का एलान किया है.

लॉक नहीं किया गया था बीम- चश्मदीद

बता दें कि कल शाम वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास फ्लाईओवर का स्लैब गाड़ियों पर गिर गया. ये फ्लाइओवर अभी बन ही रहा था और इसके नीचे से ट्रैफिक गुजर रहा था. फिलहाल बचाव और राहत का काम खत्म हो गया है. चश्मदीदों ने बताया कि जो बीम गाड़ियों के ऊपर गिरा था वो दो महीना पहले ही रख दिया गया था, लेकिन उसे लॉक नहीं किया गया था. हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

आधी रात हादसे वाली जगह का दौरा करने पहुंचे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधी रात में हादसे वाली जगह का दौरा किया है. सीएम योगी ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस हादसे में घायल लोगों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए.

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जीत की खुशी है, लेकिन बनारस में हुए हादसे से मन भारी है.

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ये हादसा दुर्घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास जीटी रोड पर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने हुआ है. सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की है, जिसमें कृषि उत्पादन आयुक्त आर.पी. सिंह, मुख्य अभियंता (सिंचाई) भूपेंद्र शर्मा और जल निगम के प्रबंध निदेशक राजेश मित्तल को नामित किया गया है. मुख्यमंत्री ने टीम को घटना की पूरी जांच और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने और तकनीकी व अन्य सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक की जीत के बीच मन पर वाराणसी हादसे का दुख भी है: प्रधानमंत्री मोदी

वाराणसी पुल हादसा: लगा जैसे आसमान ही फट गया, सामने आईं दर्दनाक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिरंगा फहराने के लिए जेल...' रांका और सौरव दास पर संजय सिंह का बयान
'तिरंगा फहराने के लिए जेल...' रांका और सौरव दास पर संजय सिंह का बयान
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget