एक्सप्लोरर

वाराणसी: इच्छा मृत्यु की मांग लेकर IG ऑफिस पहुंची 13 साल की मासूम

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार को लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक मासूम लड़की आईजी जोन के ऑफिस में इच्छा मृत्यु की मांग लेकर पहुंची.

वाराणसी: इच्छा मृत्यु की मांग लेकर IG ऑफिस पहुंची 13 साल की मासूम

13 साल की इस लड़की का नाम आकांक्षा पाण्डेय है. आकांक्षा पिछले 11 महीने से जेल में बंद अपने पिता को न्याय दिलाने और अपनी लापता मां की तलाश की मांग को लेकर आईजी जोन के ऑफिस में पहुंची थी. लड़की के हाथों में एक पत्र भी था जिसमें वह पुलिस महकमे से अपनी मां के अपहरण के आरोप में जेल में बंद पिता को न्याय दिलाने की गुहार लगा रही है. न्याय नहीं दे पाने की स्थिति में आकांक्षा इच्छा मृत्यु देने की मांग कर रही है.

''पिछले 11 महीने से जेल में हैं मेरे निर्दोष पापा''

पुलिस अंकल मेरी मम्मी को मेरे मामा ने अगवा किया है और अपहरण के आरोप में मेरे निर्दोष पापा पिछले 11 महीने से जेल में हैं. अब हमारा कोई सहारा नहीं है इसलिए मुझे इच्छा मृत्यु की इजाज़त दे दीजिये.'

यह चिट्ठी लेकर चंदौली जिले के बर्थारा ग्राम निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय की 13 साल की बेटी आकांक्षा पाण्डेय अपने लिए इच्छा मृत्यु की मांग के साथ वाराणसी के आईजी ज़ोन कार्यालय पहुंची.

''मेरे पिता जी को न्याय दिया जाए या फिर मुझे इच्छा मृत्यु''

इतनी छोटी सी उम्र में इच्छा मृत्यु की मांग को सुन सभी लोग सकते में आ गए. आकांक्षा से जब इस बारे में पूछा गया कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रही है तो आकांक्षा ने कहा, ''मेरे पिता जी को मेरे मामा चंद्रशेखर ने मम्मी के अपहरण के झूठे केस में जेल भेजवा दिया है, जबकि हम लोगों के सामने ही 14 नवम्बर 2015 को मम्मी को वह खुद (मामा) अपने साथ लेकर गए थे. अब हमारा कोई सहारा नहीं है. बस दादी हैं जो हमको खाना खाने को देती हैं. लेकिन वह भी पैसा नहीं रहने से बेहद परेशान रहती है. मेरे पापा को झूठा फंसाया गया है इसलिए अब मेरे पिता जी को न्याय दिया जाए या फिर मुझे इच्छा मृत्यु.''

वाराणसी: इच्छा मृत्यु की मांग लेकर IG ऑफिस पहुंची 13 साल की मासूमवाराणसी: इच्छा मृत्यु की मांग लेकर IG ऑफिस पहुंची 13 साल की मासूमवाराणसी: इच्छा मृत्यु की मांग लेकर IG ऑफिस पहुंची 13 साल की मासूम

मामा पर मां को बेचने का आरोप

आकांक्षा ने बताया कि नानी की तबियात खराब होने पर उसकी मम्मी दो दिन बाद लौटने की बात कहकर मामा के साथ गयी हुई थी लेकिन आज तक वापस नहीं आईं. अपने मामा पर आरोप लगाते हुए अकांक्षा ने कहा कि हमें आशंका है कि मामा ने हमारी मां को बेच दिया है और आए दिन हम लोगों को भी अपने साथ ले जाने की बात कहते हैं.

Varanasi Minor Girl Euthanasia Demand At IG Photo ( DIG ) 01

आकांक्षा अपने ही गावं में क्लास 7 की छात्रा है मां और पिता की गैरमौजूदगी में स्कूल का फीस नहीं भर पाने से स्कूल से भी नाम हटा दिया गया है.

मामले की सीनियर लेवल पर जांच

मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी विजय भूषण ने बताया कि इस पूरे प्रकरण पर चंदौली के पुलिस अधीक्षक से विस्तार से बात हुई है. पारिवारिक कलह के वजह से इस बच्ची की मां गायब होने की बात कहकर इनके मामा के द्वारा बच्ची के पिता पर 364 आईपीसी 498 ए में अपहरण का मुकदमा करवाया गया था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी की गयी थी जो फिलहाल जेल में हैं.

उन्होंने बताया कि इस मामले की सीनियर लेवल पर जांच कराया जा रहा है, जो भी तथ्य होंगे उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है, जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget