एक्सप्लोरर

पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी से जुड़ी इन 10 खास बातों को जान लीजिए

बीबीसी और अमर उजाला में काम कर चुके पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने धमकी और रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया है.

1. रायपुर के पिंडरी थाने में प्रकाश बजाज नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई कि उनको धमकी भरा एक फोन आया है. फोन करने वाले ने कहा कि अगर तुमने पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे आका की सीडी वायरल कर दी जाएगी. हालांकि, प्रकाश बजाज ने फोन करने वाले का नाम नहीं बताया. 2. इस फोन कॉल के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली में एक शख्स को पकड़ा जो सीडी बनाता है. इस आदमी ने पुलिस को बताया कि विनोद वर्मा ने उसे 1000 सीडी बनाने को कहा है. 1 3. इस बयान के आधार पर पुलिस ने पत्रकार विनोद वर्मा को उनके गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी तड़के करीब तीन बजे हुई. विनोद को इंदिरापुरम पुलिस थाने ले जाया गया जहां उनके वकील और बाकी पत्रकारों का जमावड़ा होना शुरु हो गया. 4. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एबीपी न्यूज़ संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी को बताया कि विनोद, उनके और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया का काम देखते हैं. जिस सीडी के बारे में बात की जा रही है वह राज्य की सत्ताधारी पार्टी के एक मंत्री की है. vinod 5. बघेल ने ये भी बताया कि यह सीडी पहले से ही सार्वजनिक है और उनके पास भी है. यह कह कर उन्होंने मीडिया के सामने वह सीडी भी दिखाई. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस मंत्री की यह सीडी है. 6. बैकफुट पर जाती छत्तीसगढ़ पुलिस ने आनन फानन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कहा कि विनोद ने बजाज को फोन नहीं किया था. पुलिस यह भी नहीं बता पाई कि आखिर सीडी में है क्या. साथ ही पुलिस उस आका के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे पाई जिसका जिक्र बजाज ने किया था. 7. इधर गाजियाबाद पुलिस ने विनोद वर्मा की गिरफ्तारी में अपनी भूमिका से इंकार कर दिया. पुलिस ने कहा कि मामला छत्तीसगढ़ में दर्ज है और यूपी पुलिस का इससे कोई वास्ता नहीं है. पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी से जुड़ी इन 10 खास बातों को जान लीजिए 8. इंदिरापुरम थाने के बाहर पत्रकारों का जमावड़ा शुरु हो गया और विनोद वर्मा के पक्ष में ट्वीट, फेसबुक पोस्ट किए जाने लगे. कई पत्रकारों का कहना है कि बीजेपी के मंत्री के खिलाफ आवाज उठाने की सजा उनको दी जा रही है. 9. जिस दौरान पुलिस विनोद वर्मा को कोर्ट ले जा रही थी, विनोद ने कहा कि वे निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और इनका कहीं कोई आधार नहीं है. विनोद ने साफ कहा कि बीजेपी के मंत्री राजेश मूणत के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. 10. ताजा जानकारी ये है कि कोर्ट में पुलिस बरामद सीडी नहीं दिखा पाई है और एफआईआर में विनोद का नाम भी नहीं है. पुलिस ने रिमांड मांगी है लेकिन कोर्ट ने अभी तक रिमांड नहीं दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget