एक्सप्लोरर

बिहार में लोगों की भागीदारी से लगाए जाएंगे एक करोड़ पौधे: सुशील मोदी

सुशील मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को वन महोत्सव (01 से 10 अगस्त,2018) में जनसहभागिता के लिए 40 से अधिक संस्थाओं के साथ बैठक हुई.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए पूरे बिहार में सघन अभियान चलाकर इस साल एक करोड़ से ज्यादा पौधे रोपने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इस साल बारिश के मौसम में वन प्रमंडलों की तरफ से 49 लाख और वानिकी कार्यक्रम के तहत किसानों की तरफ से 58 लाख पौधे लगाए जाएंगे.

सुशील मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को वन महोत्सव (01 से 10 अगस्त,2018) में जनसहभागिता के लिए 40 से अधिक संस्थाओं के साथ बैठक हुई. बैठक में वन महोत्सव के दौरान स्कूल, अस्पताल और दूसरे संस्थाओं के परिसर, सड़क, नहर और बांधों के किनारे पौधे रोपने के लिए वन विभाग इच्छुक संस्थाओं को मुफ्त पौधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'हर परिसर, हरा परिसर' कार्यक्रम के अंतर्गत 258 संस्थानों में 80 हजार और 'नमामि गंगे' कार्यक्रम के तहत 3.63 लाख, गंगा वृक्षारोपण और 216 जगहों जिनमें स्कूल और दूसरे संस्थानों के परिसर शामिल हैं में एक-एक लाख पौधे लगाए जाएंगे. राष्ट्रीय राजपथ के 120 किलोमीटर पथ पर 1.12 लाख पौधे लगाने की योजना है.

सुशील मोदी ने कहा कि वन महोत्सव के दौरान पटना जिला में दो लाख और पटना शहर में एक लाख पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें 27 हजार पौधे गेबियन में लगाए जाएंगे. आठ किलोमीटर लंबे दीघा-एम्स पथ पर वन महोत्सव के दौरान एक दिन में 2000 बड़े पौधे लगाए जाएंगे. इस के दौरान वन विभाग की 10 टीम पौधे और मजदूरों के साथ तैनात रहेंगी, संस्थानों की सूचना पर वहां जाकर पौधे लगाएगी.

आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ कर कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण करें और इसे जनआंदोलन का रूप दें. बैठक में पर्यावरण और वन विभाग के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित कई शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget