News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बीजेपी के प्रति अपना नज़रिया बदलें मुसलमान: राम विलास पासवान

राम विलास पासवान का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिनों पहले यूपी के कैराना लोकसभा सीट और बिहार में जोकीहाट विधानसभा सीट पर एनडीए की दो पार्टियों क्रमशः बीजेपी और जेडीयू के उम्मीदवारों की हार हुई है.

Share:
बिहार: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान का मानना है कि देश के मुसलमानों को बीजेपी के प्रति अपने नज़रिए को बदलना चाहिए. एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लुसिव बातचीत में पासवान ने कहा कि मुसलमानों को उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो उनके लिए विकास का काम करे न कि उन्हें केवल वोट बैंक समझे.   पासवान का छलका दर्द पासवान का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिनों पहले यूपी के कैराना लोकसभा सीट और बिहार में जोकीहाट विधानसभा सीट पर एनडीए की दो पार्टियों क्रमशः बीजेपी और जेडीयू के उम्मीदवारों की हार हुई है. माना जा रहा है कि दोनों ही सीटों पर एनडीए की हार की मुख्य वजह रही भारी संख्या में मुसलमान मतदाताओं का होना. चूंकि दोनों ही सीटों पर विपक्ष ने साझा उम्मीदवार खड़ा किया जिससे मुस्लिम मतों का बंटवारा नहीं हुआ और एनडीए हार गई . पासवान के ही शब्दों में,  "इन दोनों जगहों पर हम हार गए क्योंकि वहां मुसलमानों की तादाद बहुत ज़्यादा थी और ये चिंता की बात है." अफसोसनाक लहजे में पासवान ने आगे कहा , " नीतीश कुमार बिहार में इतना काम कर रहे हैं .... क्या उनका कसूर यही है कि वो बीजेपी के साथ हैं और इसलिए उन्हें ( मुसलमानों का ) वोट नहीं मिला ? मेरा गुनाह क्या है ? यही कि बीजेपी के साथ हूँ !!” पार्टियों ने बंधुआ मजदूर समझा राम विलास पासवान मानते हैं कि देश में मुसलमान मतदाताओं की विडंबना ये है कि एक तरफ तो एक पार्टी अछूत है वहीं दूसरी पार्टी ने उन्हें बंधुआ मजदूर बना लिया है . पासवान ने कहा कि मुसलमानों को अपना नजरिया बदल के उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो उनके बुनियादी विकास के लिए काम करे . 2019 की है चिंता ? दरअसल एनडीए की सहयोगी पार्टियों को 2019 चुनाव में एकजुट विपक्ष की सूरत में मुस्लिम वोटों के संगठित होने का खतरा नज़र आ रहा है. ऐसे में कई सीटों पर एनडीए के लिए खतरा बढ़ सकता है और उसका समीकरण उल्टा पुल्टा हो सकता है.
Published at : 05 Jun 2018 12:48 PM (IST) Tags: Muslim LJP ram vilas paswan BJP
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी का निधन, 3 बार के थे विधायक

सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी का निधन, 3 बार के थे विधायक

UPI Payment Charges पर मायावती सरकार के साथ या खिलाफ? BSP चीफ ने लिया स्टैंड

UPI Payment Charges पर मायावती सरकार के साथ या खिलाफ? BSP चीफ ने लिया स्टैंड

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने CM साय को दिया खुली बहस का चैलेंज

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने CM साय को दिया खुली बहस का चैलेंज

'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी

'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी

IAS अभिषेक प्रकाश को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की विजिलेंस जांच

IAS अभिषेक प्रकाश को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की विजिलेंस जांच

टॉप स्टोरीज

थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश

थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश

टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा

ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा

शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!

शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!